लाइव न्यूज़ :

असम में वन क्षेत्र बढ़ाने के लिये अभियान शुरू

By भाषा | Updated: June 20, 2021 20:12 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 जून असम सरकार ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में परती भूमि पर ध्यान केंद्रित करते हुए वनीकरण अभियान शुरू किया है। राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री परिमल शुक्लाबैद्य ने रविवार को यह जानकारी दी।

पौधरोपण अभियान के साथ ही बहुध्रुवीय रणनीति के तहत संरक्षण के उपायों को भी लागू किया जाएगा।

असम वन एवं जैवविविधता संरक्षण परियोजना (एपीएफबीसी), प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (सीएएमपीए) और सामाजिक वनीकरण के राज्य के स्वामित्व वाला प्राथमिकता विकास (एसओपीडी) के तहत वनरोपण योजनाओं के जरिये 35916 हेक्टेयर के क्षेत्र को शामिल किया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान में मंत्री के हवाले से कहा गया, “ प्रदूषण मुक्त असम योजना के तहत निर्धारित 10 करोड़ बीजारोपण के लिये मिशन मोड में काम करने के लक्ष्य की पूर्ति के लिये जनता के बीच चार करोड़ पौधे वितरित किये गए हैं।”

उन्होंने कहा, “विभिन्न योजनाओं के तहत चलाए गए वनीकरण अभियान का राज्य के हरित क्षेत्र पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। भारत वन सर्वेक्षण द्वारा 2019 में प्रकाशित नवीनतम भारत राज्य वन रिपोर्ट के मुताबिक असम का हरित क्षेत्र बढ़कर 221.51 वर्ग किलोमीटर हो गया है जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो