लाइव न्यूज़ :

झारखंड में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए शीघ्र होगा मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन

By भाषा | Updated: December 23, 2021 00:02 IST

Open in App

रांची, 22 दिसंबर झारखंड में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग को मिलने वाले आरक्षण को बढ़ाने पर विचार के लिए शीघ्र मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया जायेगा।

ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आज्सू) के अध्यक्ष एवं विधायक सुदेश महतो द्वारा इस संबंध में आज विधानसभा में लाये गये गैर सरकारी संकल्प (निजी विधेयक) पर चर्चा के दौरान संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पहले से ही इस मुद्दे पर विचार कर रही है और शीघ्र ही इस पर कोई निर्णय लिया जायेगा जिसके लिए पहले विचारार्थ एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया जायेगा।

इससे पूर्व सुदेश महतो ने राज्य में कुल आरक्षण बढ़ाकर 73 प्रतिशत करने का निजी विधेयक पेश किया। महतो की अनुपस्थिति में आज विधानसभा में उनका विधेयक उनकी पार्टी के विधायक लंबोदर महतो ने पेश किया।

राज्य के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने आज्सू के विधायक सुदेश कुमार महतो की ओर से सदन में लाये गये इस गैर सरकारी संकल्प के जवाब में बताया कि आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है और इसके लिए अगले दो महीने में उपसमिति बनायी जायेगी।

कुल 73 प्रतिशत आरक्षण में अनुसूचित जनजाति को 32, अनुसूचित जाति (एससी) को 14 और पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए