लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभाग का बंटवारा, तकनीकी शिक्षा मंत्री बने जितिन प्रसाद, देखें किसे क्या मिला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 27, 2021 21:47 IST

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार के तहत कांग्रेस के पूर्व वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रह चुके जितिन प्रसाद समेत सात मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी जानकारी।राज्य मंत्री बनाये गये छत्रपाल सिंह गंगवार बरेली की बहेड़ी सीट से विधायक हैं।राज्य के विधानसभा चुनाव में बमुश्किल पांच महीने रह गए हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को तकनीकी शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी जानकारी। सात नए मंत्रियों को सोमवार को विभाग आवंटित कर दिए।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘प्रदेश मंत्रिमंडल में रविवार को शामिल हुए सभी नए सदस्यों को आज विभागों का दायित्व प्राप्त हो गया है।’’ उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग का दायित्व प्रदान किया गया है।

इसके अलावा राज्य मंत्री पल्टू राम को सैनिक कल्‍याण, होमगार्ड, प्रान्‍तीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, राज्य मंत्री संगीता बलवंत को सहकारिता विभाग, धर्मवीर प्रजापति को औद्योगिक विकास विभाग का दायित्व दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार को राजस्‍व विभाग, संजीव कुमार को समाज कल्‍याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्‍याण विभाग और दिनेश खटीक को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। योगी ने सभी मंत्रियों को बेहतर कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त मंत्रियों के कुशल, अनुभवी एवं कर्मठ नेतृत्व में संबंधित विभाग विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगे।

जितिन प्रसाद          तकनीकी शिक्षा विभाग

पलटू राम           सोल्जर वेलफेयर, होमगार्ड, PAC

संगीता बलवंत       सहकारिता

धर्मवीर प्रजापति     औद्योगिक विकास

छत्रपाल सिंह गंगवार      राजस्व

संजीव कुमार गौड़     समाज कल्याण, एसटी/एसटी

दिनेश खटीक         जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण।

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार के तहत रविवार को कांग्रेस के पूर्व वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रह चुके जितिन प्रसाद समेत सात मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित एक सादे समारोह में जितिन प्रसाद, पलटू राम, धर्मवीर प्रजापति, छत्रपाल गंगवार, संगीता बलवंत, संजीव कुमार गौड़ और दिनेश खटिक को मंत्री पद की शपथ दिलाई। प्रसाद को कैबिनेट मंत्री जबकि अन्‍य को राज्‍य मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी।

पूर्व में केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री रह चुके जितिन प्रसाद हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे। उन्हें राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार के तहत मंत्री पद दिया जाना तय माना जा रहा था। राज्य मंत्री बनाये गये छत्रपाल सिंह गंगवार बरेली की बहेड़ी सीट से विधायक हैं।

वहीं, पलटू राम बलरामपुर सीट से, संगीता बलवंत गाजीपुर सीट से, संजीव कुमार सोनभद्र जिले के ओबरा क्षेत्र से और दिनेश खटिक मेरठ के हस्तिनापुर से विधायक हैं, जबकि आगरा के धर्मवीर सिंह प्रजापति विधान परिषद सदस्य हैं। प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार ऐसे समय किया गया है जब राज्य के विधानसभा चुनाव में बमुश्किल पांच महीने रह गए हैं।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावलखनऊBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?