लाइव न्यूज़ :

चुनाव सुधारों के प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी, वोटर आइडी को अब आधार से जोड़ने का होगा विकल्प

By विनीत कुमार | Updated: December 15, 2021 21:49 IST

केंद्र सरकार ने चुनाव सुधारों से जुड़े कुछ अहम प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे संबंधित बिल को संसद के इसी शीतकालीन सत्र में सरकार पेश करने की तैयारी में है।

Open in App

नई दिल्ली: चुनाव सुधार से जु़ड़े कुछ अहम और बड़े फैसलों को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। सरकार ने बुधवार को कहा कि निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव पर चुनावी सुधार संबंधी बदलाव को मंजूरी दी गई है। इसके तहत चार बड़े बदलाव लाए जा रहे हैं जिसमें मतदान की प्रक्रिया को और समावेशी सहित निर्वाचन आयोग को ज्यादा शक्ति देना और फर्जी मतदान को प्रक्रिया से बाहर करने की बात है।

चुनाव सुधार के लिए क्या होंगे बड़े फैसले

रिपोर्ट के अनुसार पैन और आधार को लिंक करने की तरह ही आधार कार्ड को अब वोटर आईडी से जोड़ा जा सकेगा। हालांकि, ये वैकल्पिक आधार पर है और इच्छुक लोग ही ऐसा कर सकेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार उसके द्वारा किए गए इस पायलट प्रोजेक्ट के नतीजे बेहद सकारात्मक रहे और इस कदम से फर्जी वोटर सिस्टम से बाहर हो जाएंगे।

एक अन्य प्रस्ताव मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए और अधिक मौकों की अनुमति देना है। अगले साल 1 जनवरी से पहली बार 18 साल के मतदाताओं को चार अलग-अलग कट-ऑफ तारीखों के साथ चार बार पंजीकरण करने का मौका मिलेगा। फिलहाल ऐसा वे अब तक साल में एक बार ही कर पाते थे।

इसके अलावा चुनाव संबंधी कानून को सैन्य मतदाताओं के लिये लैंगिक निरपेक्ष बनाया जाएगा। वर्तमान चुनावी कानून के प्रावधानों के तहत किसी भी सैन्यकर्मी की पत्नी को सैन्य मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने की पात्रता होती है लेकिन महिला सैन्यकर्मी के पति को नहीं होती। हालांकि इस प्रस्तावित विधेयक को संसद की मंजूरी मिलने पर स्थितियां बदल जाएंगी।

चुनाव आयोग को मिलेगी अधिक ताकत

साथ ही नए बदलाव से चुनाव आयोग को चुनाव के संचालन के लिए किसी भी परिसर को लेने के लिए आवश्यक सभी शक्तियां भी मिल जाएंगी। इससे पहले चुनाव की अवधि के दौरान स्कूलों और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों को अपने कब्जे में लेने पर कुछ आपत्तियां थीं। सरकार संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में ही इन प्रमुख चुनावी सुधारों को पेश करेगी।

टॅग्स :चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?