लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: कपिल मिश्रा ने कहा- शाहीन बाग में बैठी भीड़ अब बन चुकी है आत्मघाती दस्ता, किसी की नहीं मान रहे बात

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 18, 2020 12:24 IST

संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ महिलाओं की अगुवाई वाले शाहीन बाग के धरने को 90 से अधिक दिन हो गए हैं। धरने को युवा और कॉलेज छात्रों ने संबोधित किया। धरने में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। इसमें फैज अहमद फैज की कविताओं का पाठ किया गया। विविधता में एकता और क्रांति के नारे लगाए जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल मिश्रा ने शाहीन बाग में धरना प्रदर्शन को आत्मघाती दस्ता बताया है। कपिल मिश्रा ने जाफराबाद और चांद बाग का भी जिक्र किया।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ तीन महीने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन पर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता कपिल मिश्रा ने हमला बोला है। उन्होंने शाहीन बाग में धरना प्रदर्शन को आत्मघाती दस्ता बताया है। बता दें इस धरने में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

कपिल मिश्रा ने कोरोना का हवाला देते हुए ट्वीट कर कहा, 'शाहीन बाग में बैठी भीड़ अब आत्मघाती दस्ता बन चुकी है। सुप्रीम कोर्ट, पुलिस, सरकार, डॉक्टर्स किसी की बात नहीं मान रहे हैं। कल्पना कीजिये, अगर इन्होंने जाफराबाद और चांद बाग में भी शाहीन बना लिया होता तो।'

कपिल मिश्रा ने बीते दिन ट्वीट कर कहा था, 'पहले उन्होंने (प्रदर्शनकारियों) हमारे ट्रैफिक को रोककर हमें स्कूलों, अस्पतालों और नौकरी पर जाने से रोका। अभी शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी 'सुसाइड मिशन पर आतंकवादी' जैसा व्यवहार कर रहे हैं। शाहीन बाग अब दिल्ली के लाखों नागरिकों के जीवन के लिए सीधा खतरा है। यह एक आपराधिक कृत्य है।'  इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान शाहीन बाग को लेकर 22 और 23 जनवरी को ट्वीट कर कपिल मिश्रा ने कहा था कि दिल्ली में छोटे छोटे पाकिस्तान बने हैं, शाहीन बाग में पाकिस्तान की इंट्री हुई है और आठ फरवरी को दिल्ली में भारत बनाम पाकिस्तान होगा। इसके अलावा उन्होंने अन्य ट्वीट में कहा था कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पाकिस्तान की तरह शाहीन बाग बनाया है। 

संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ महिलाओं की अगुवाई वाले शाहीन बाग के धरने को 90 से अधिक दिन हो गए हैं। धरने को युवा और कॉलेज छात्रों ने संबोधित किया। धरने में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। इसमें फैज अहमद फैज की कविताओं का पाठ किया गया। विविधता में एकता और क्रांति के नारे लगाए जा रहे थे। गौरतलब है कि इन स्थानों पर में संशोधित नागरिकता कानून, राष्ट्रीय नागरिक पंजी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के खिलाफ 15 दिसंबर से धरना जारी है।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टशाहीन बाग़ प्रोटेस्टकपिल मिश्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोरोना वायरसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी