लाइव न्यूज़ :

CAA पर विरोधः आजमगढ़ में इंटरनेट बैन, मऊ में 600 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

By भाषा | Updated: December 18, 2019 16:18 IST

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ मऊ जिले में सोमवार शाम हिंसा भड़कने के अगले दिन पड़ोस के आजमगढ़ जिले में भी लोगों ने प्रदर्शन और पथराव किया। जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने हल्का बलप्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पूरे जिले में धारा 144 लागू है।

नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन तेज हो गया है। लोग जगह-जगह हंगामा कर रहे हैं। 

आजमगढ़ में इंटरनेट बैन कर दिया है। मऊ में 600 के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ मऊ जिले में सोमवार शाम हिंसा भड़कने के अगले दिन पड़ोस के आजमगढ़ जिले में भी लोगों ने प्रदर्शन और पथराव किया। जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी हैं।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की शाम मुबारकपुर कस्बे में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में स्थानीय लोगों और छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्हें रोकने पहुंची पुलिस पर पथराव भी हुआ। पुलिस ने हल्का बलप्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।

उन्होंने बताया कि इससे पहले सोमवार को भी शहर कोतवाली क्षेत्र में शिबली कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया गया था। पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पूरे जिले में धारा 144 लागू है। मुबारकपुर और आजमगढ़ शहर स्थित शिबली कॉलेज के बाहर छात्रों और राजनीतिक दलों ने कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिया। इन दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर लिये गये हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर आजमगढ़ शहर में 20 और मुबारकपुर में 30 लोगों को चिह्नित किया गया है।

मुबारकपुर में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस बीच, जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के मद्देनजर आज दोपहर जिले में इंटरनेट सेवाएं अगले आदेश तक बंद कर दी गयी हैं। जिले में अब हालात सामान्य हैं।

मालूम हो कि आजमगढ़ से सटे मऊ जिले के दक्षिणटोला में सीएए का विरोध कर रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर हाल में हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में सोमवार की शाम हिंसा भड़की थी। प्रदर्शनकारियों ने दक्षिणटोला थाने में जमकर तोड़फोड़ करते हुए उसमें आग लगाने की भी कोशिश की थी। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून 2019उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथआजमगढ़मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी