लाइव न्यूज़ :

बंगाल में CAA पर उग्र तेवर व असम में चुप्पी BJP के दोहरे चरित्र को बताता है: सीएम भूपेश बघेल

By अनुराग आनंद | Updated: March 26, 2021 10:05 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि असम में सीएए के मुद्दे पर भाजपा नेता पूरी तरह से चुप हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में मुखर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा है कि कांग्रेस द्वारा दी गई पांच गारंटियों में से एक वादा सीएए लागू होने से रोकना भी है।सीएम भूपेश बघेल बोले कि उनकी पार्टी किसी भी परिस्थिति में असम में सीएए को लागू नहीं होने देगी।

गुवाहाटी: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए)  के मुद्दे पर भाजपा का दोहरा चेहरा पूरी तरह से असम और पश्चिम बंगाल जैसे चुनावी राज्यों में उजागर हो गया है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, गुवाहाटी में एक चुनावी रैली के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि अगर भाजपा सरकार बनती है, तो सीएए को पहली कैबिनेट बैठक में पारित किया जाएगा और पूरे राज्य में एक बार में लागू किया जाएगा।

हालांकि, तमिलनाडु में भाजपा नेता इस बात पर जोर दे रहे हैं कि वे किसी भी परिस्थिति में सीएए को दक्षिणी राज्य में लागू नहीं होने देंगे।

भाजपा पर तीखा हमला करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि असम में सीएए पर भाजपा नेता चुप हैं-

भाजपा पर तीखा हमला करते हुए बघेल ने कहा कि असम में सीएए के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी नेता पूरी तरह से चुप हैं। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल चुप हैं ... मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा चुप हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप रहे। चुनाव प्रचार के दौरान इस मुद्दे पर अमित शाह ने भी अपने भाषण में इस मुद्दे का जिक्र नहीं किया है। ऐसे में यह भाजपा नेताओं के दोहरे चरित्र को जाहिर करता है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने असम के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र किया-

छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने असम के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले भी और फिर से घोषणा की है कि उनकी पार्टी किसी भी परिस्थिति में असम में सीएए को लागू नहीं होने देगी।

असम के लोगों को कांग्रेस ने 5 गारंटी दी है-

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा है कि कांग्रेस द्वारा दी गई पांच गारंटियों में से एक वादा हमने यह भी किया है कि लोगों को बांटने वाले इस कानून को असम के अंदर लागू करने से रोके जाने के लिए हमारी पार्टी कठोर प्रयास करेगी।

टॅग्स :असमभूपेश बघेलकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों