Bypoll Results 2022: कांग्रेस की यशोदा वर्मा 15000 मतों से आगे, भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल और नरेंद्र सोनी पीछे

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 16, 2022 02:15 PM2022-04-16T14:15:31+5:302022-04-16T14:20:04+5:30

Bypoll Results 2022: निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में शनिवार को मतों की गिनती शुरू हुई।

Bypoll Results 2022 Khairagarh Congress Yashoda Verma lead 15000 vote BJP candidates Komal Jangle and Narendra Soni behind | Bypoll Results 2022: कांग्रेस की यशोदा वर्मा 15000 मतों से आगे, भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल और नरेंद्र सोनी पीछे

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से गणना का कार्य शुरू किया गया।

Highlightsशनिवार सुबह आठ बजे राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में मतों की गिनती शुरू हुई।कांग्रेस की उम्मीदवार यशोदा वर्मा भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल से आगे हैं।अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई।

Bypoll Results 2022: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट में सत्ताधारी दल कांग्रेस की महिला उम्मीदवार यशोदा वर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और पूर्व विधायक कोमल जंघेल 15000 से अधिक मतों से आगे हैं।

निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में शनिवार को मतों की गिनती शुरू हुई। 12 अप्रैल को इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए शनिवार सुबह आठ बजे राज्य बीज विकास निगम के गोदाम में मतों की गिनती शुरू हुई।

15 दौर की गणना में कांग्रेस की उम्मीदवार यशोदा वर्मा भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल से आगे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से गणना का कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि 14 टेबल में दो कर्मचारी और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात हैं।

21 दौर में मतगणना पूरी होगी। नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट के लिए इस महीने की 12 तारीख को मतदान हुआ था। इस दौरान क्षेत्र के लगभग 78 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद से रिक्त इस सीट के लिए 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

हालांकि, मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भाजपा और जनता कांग्रेस के बीच होने की संभावना है। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व विधायक कोमल जंघेल को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार यशोदा वर्मा पर भरोसा जताया है।

जंघेल और वर्मा दोनों अन्य पिछड़ा वर्ग के लोधी जाति से हैं। खैरागढ़ क्षेत्र में लोधी जाति की संख्या अधिक है। वहीं, जनता कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए वकील और खैरागढ़ राजपरिवार के दामाद नरेंद्र सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

Web Title: Bypoll Results 2022 Khairagarh Congress Yashoda Verma lead 15000 vote BJP candidates Komal Jangle and Narendra Soni behind

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे