लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में उपचुनावः बुरे फंसे खाद्य मंत्री विसाहू लाल सिंह, नोट बांटते हुए वीडियो वायरल

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 5, 2020 16:35 IST

कांग्रेस का आरोप है कि यह गद्दार बिकाऊ हो सकते हैं, पर प्रदेश का मतदाता विकाऊ नहीं है. वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा का आरोप है. भाजपा सरकार के मंत्री बिसाहू लाल सिंह को बदनाम करने के लिए कांग्रेस फेक फोटो और वीडियो का सहारा ले रही है

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के संभावित प्रत्याशी विसाहू लाल सिंह का नोट बांटते हुए फोटो और वीडियो वायरल होने पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं. फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बच्चियों को 100-100 रुपए के नोट बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं. अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव का है, जहां चुनावी दौरे के दौरान कलश लेकर स्वागत कर रही बच्चियों को बिसाहूलाल सिंह ने रुपए बांटे थे.

भोपालः मध्य प्रदेश के खाद्य मंत्री और अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित प्रत्याशी विसाहू लाल सिंह का नोट बांटते हुए फोटो और वीडियो वायरल होने पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं.

कांग्रेस का आरोप है कि यह गद्दार बिकाऊ हो सकते हैं, पर प्रदेश का मतदाता विकाऊ नहीं है. वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा का आरोप है. भाजपा सरकार के मंत्री बिसाहू लाल सिंह को बदनाम करने के लिए कांग्रेस फेक फोटो और वीडियो का सहारा ले रही है

सोशल मीडिया में राज्य के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह का एक फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बच्चियों को 100-100 रुपए के नोट बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव का है, जहां चुनावी दौरे के दौरान कलश लेकर स्वागत कर रही बच्चियों को बिसाहूलाल सिंह ने रुपए बांटे थे.

इसको लेकर प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सालूजा ने ट्वीट कर कहा कि जब ये गद्दार खुद 35 करोड़ में बिके है तो नोट तो यूं लुटाएंगे ही. लेकिन ये सच्चाई जान ले कि ये गद्दार बिकाऊ हो सकते है, प्रदेश का मतदाता बिकाऊ नहीं है.

गौरतलब है कि बीते मार्च के महिने में ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा की गई बगावत के समय जिन 22 विधायकों और मंत्रियों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी उनमें बिसाहूलाल सिंह भी शामिल थे. खाद्य मंत्री बिसाहू लाल के वायरल हो रहे पोस्ट पर गृहमंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह सब कांग्रेस के द्वारा फैलाया जा रहा है, झूठ है.

फेक वीडियो चलाने से कुछ हासिल नहीं होगा. भाजपा सरकार के मंत्री बिसाहू लाल सिंह को बदनाम करने के लिए कांग्रेस फेक वीडियो का सहारा ले रही है. इससे साबित होता है कि उसमें चुनाव मैदान में सीधा सामने करने की हिम्मत नहीं है. तभी वो पीठ पीछे साजिश कर रही है जबकि बिसाहूलाल बहुत अनुभवी और वरिष्ठ नेता हैं.

डा.मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अपना काम बताओ और जनता के बीच जाओ. आलोचना से कुछ नहीं होने वाला. पहले प्रदेश के लिए वचनपत्र, अब विधानसभाओं के लिए, फिर वार्ड चुनाव में वार्डो के लिए और फिर हर घर के लिए. विपक्षी कब तक बोलेंगे झूठ? भाजपा के द्वारा उपचुनाव के लिए अब तक प्रत्याशी घोषित न किए जाने पर आपने कहा कि उपचुनाव के लिए हमारे प्रत्याशी घोषित है. मुख्यमंत्री उन्हें साथ लेकर सभाएं कर चुके हैं.

टॅग्स :मध्य प्रदेशउपचुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानज्योतिरादित्य सिंधियाकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह