लाइव न्यूज़ :

गरीब होने का दावा कर नक्सली सरकार के खिलाफ हथियार उठाने को रुमानी तरीके से पेश करते हैं : ईरानी

By भाषा | Updated: December 17, 2021 21:23 IST

Open in App

हैदराबाद, 17 दिसंबर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि नक्सली गरीब होने का दावा कर सरकार के खिलाफ हथियार उठाने की अवधारणा को रुमानी तरीके से पेश करते हैं।

‘इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी)’ में एक सत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ (घर से काम करने) की प्रणाली को बदल कर रख दिया, जो एक ‘सामाजिक अवधारणा’ में महिला केंद्रित हुआ करती थी अब उसमें पुरुष भी आ गए हैं।

अपनी पुस्तक के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘ वे कौन लोग हैं जिन्होंने हमले किए, तथाकथित नक्सलियों ने, क्योंकि वे संविधान के खिलाफ अपराधी हैं। वे भारत सरकार के खिलाफ हथियार उठाने की अवधारणा को रुमानी तरीके से पेश करते हैं और कहते हैं कि उन्होंने हथियार इसलिए उठाए क्योंकि वे गरीब हैं।’’

ईरानी ‘लाल सलाम’ पुस्तक लिखकर लेखिक बनी हैं। यह उपन्यास अप्रैल, 2010 में दंतेवाड़ा में 76 सीआरपीएफ कर्मियों की हत्या की घटना से प्रेरित है। ईरानी ने कहा, ‘‘ मैंने गरीबी देखी है… लेकिन कभी अपने देश के खिलाफ हथियार नहीं उठाया और न ही मैं देश की भावना को तोड़ना चाहती थी या वर्दी वाले अधिकारी का अनादर करना चाहती थी।’’

उनकी पुस्तक में भले ही काल्पनिक कहानी हो लेकिन यह सीआरपीएफ कर्मियों की नृंशस हत्या को लेकर उनके गुस्से को दर्शाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?