लाइव न्यूज़ :

21 अप्रैल तक मिल जाएंगे 16 राफेल विमान, जानें कब-कितने विमान आएंगे भारत?

By स्वाति सिंह | Updated: October 28, 2020 16:18 IST

भारत ने फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए सौदा किया है। 21 राफेल विमानों की डिलीवरी के साथ ही भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता में अभूतपूर्व इजाफा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअगले साल अप्रैल तक 16 और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से मिल जाएगा। अप्रैल 2021 तक भारत को कुल  21 राफेल फाइटर जेल मिल जाएंगे।

नई दिल्ली: भारत को अगले साल अप्रैल तक 16 और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से मिल जाएगा। मालूम हो कि इस साल जुलाई में भारत को पहले ही 5 राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट की डिलीवरी मिल चुकी है। इस तरह से अप्रैल 2021 तक भारत को कुल  21 राफेल फाइटर जेल मिल जाएंगे। 

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस से आ रहे राफेल विमानों को गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में शामिल किया जाएगा। भारत ने फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए सौदा किया है। 21 राफेल विमानों की डिलीवरी के साथ ही भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता में अभूतपूर्व इजाफा होगा। 

अधिकारियों की मानें तो फ्रांस से तीन और राफेल विमान जनवरी में आएंगे। इसके अलावा, मार्च में तीन और अप्रैल में सात राफेल फाइटर जेट आएंगे। इस तरह से भारतीय वायुसेना को 21 सिंगल सीट वाले फाइटर जेट और सात दो सीट वाले फाइटर जेट सौंप दिए जाएंगे। इसका मतलब है कि अगले साल अप्रैल तक गोल्डन एरो स्क्वाड्रन के बेड़े में 18 फाइटर जेट राफेल शामिल हो जाएंगे और शेष तीन को पूर्वी मोर्चे पर चीन द्वारा उत्पन्न खतरे का मुकाबला करने के लिए उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार में हाशिमारा एयरबेस पर भेजा जा सकता है। 

इससे करीब चार साल पहले भारत ने फ्रांस के साथ 59,000 करोड़ रुपये की लागत से, ऐसे 36 विमान खरीदने के लिए करार किया था। अधिकारियों ने कहा कि वायु सेना के कई दल जनवरी से अब तक फ्रांस का दौरा कर भारत केंद्रित शस्त्र प्रणालियों को शामिल करने सहित, राफेल परियोजना की प्रगति का अवलोकन कर चुके हैं ।

वायु सेना के राफेल परियोजना प्रबंधन दल का एक दफ्तर पेरिस में है जिसके प्रमुख ग्रुप कैप्टन रैंक के एक अधिकारी हैं। अधिकारियों ने कहा कि एयर स्टाफ के सहायक प्रमुख (परियोजना) के नेतृत्व में विशेषज्ञों का एक दल इस सप्ताह की शुरुआत में फ्रांस पहुंचा था। राफेल विमानों के पहले बैच को 10 सितंबर को वायु सेना में शामिल किया गया था।

वायु सेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने पांच अक्टूबर को कहा था कि 2023 तक सभी 36 राफेल विमान वायु सेना में शामिल कर लिये जाएंगे। अभी तक भारत को दस राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति की जा चुकी है जिनमें से पांच विमानों को वायु सेना के पायलटों को प्रशिक्षण देने के लिए फ्रांस में रोका गया है।

टॅग्स :राफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

भारतमुंबई में आज पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, राफेल से लेकर व्यापार तक..., कई मुद्दों पर बातचीत

कारोबारराफेल सहित कई मुद्दे पर बातचीत, 16 फरवरी को मुंबई पहुंच रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात करेंगे, पूरा कार्यक्रम देखें

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत62,370 करोड़ रुपये और 97 तेजस लड़ाकू विमान खरीदने का करार, सरकार ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ किया अनुबंध

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए