लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में व्‍यापार मंडल अध्‍यक्ष की गोली मारकर हत्‍या

By भाषा | Updated: December 20, 2020 21:37 IST

Open in App

लखनऊ, 20 दिसंबर राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम को व्‍यापार मंडल के अध्‍यक्ष 52 वर्षीय सुजीत कुमार पांडेय की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। पांडेय की पत्‍नी इंद्रजीत खेड़ा गांव की प्रधान हैं।

लखनऊ के पुलिस आयुक्‍त डीके ठाकुर ने बताया, ‘‘आज शाम प्रधान के पति सुजीत पांडेय गौरा गांव में अपने ईंट भट्टे पर अपनी गाड़ी से गये थे। प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि एक मोटर साइकिल पर सवार दो बदमाशों ने उन पर हमला किया और पांडेय को गोली लगी लेकिन पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असलियत पता चलेगी।’’

ठाकुर ने बताया, ''मौके पर आठ खोखे मिले हैं और यह भी ज्ञात हुआ है कि पांडेय ने भी हमलावरों पर गोली चलाई थी। उनके पास लाइसेंसी पिस्‍तौल है। पुलिस को घटनास्‍थल से नौ एमएम के चार और 32 बोर के चार खोखे मिले हैं।''

उन्‍होंने आशंका जताई कि घटना में कोई ऐसा शख्‍स शामिल है जो पांडेय की दैनिक दिनचर्या से पूरी तरह वाकिफ है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार भट्टे के गेट पर पहले से घात लगाकर खड़े बाइक सवार बदमाशों ने पांडेय पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी और खुद को बचाने के लिए पांडेय ने गाड़ी तेजी से बढ़ाई और बचाव में बदमाशों पर फायरिंग की। स्थानीय लोगों ने बदमाशों पर पथराव कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाइक सवार बदमाश आसानी से भाग निकले। आसपास के लोगों की मदद से पांडेय को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग