लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में सेंधमारों ने आभूषण दुकान में चोरी की

By भाषा | Updated: January 10, 2021 20:52 IST

Open in App

रायगढ़, 10 जनवरी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात बदमाश सेंध मारकर आभूषण की एक दुकान में घुस गए और पांच लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के जेवरों के साथ फरार हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर तमनार कस्बे में स्थित दुकान के शटर को गैस कटर से काटकर बदमाश उसके अंदर घुस गए। यह घटना शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात को हुई।

उन्होंने बताया कि दुकान मालिक जब वहां पहुंचा तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सेंधमारों ने गैस कटर और हथौड़े की मदद से तिजोरी को तोड़ दिया और उसमें रखे पांच लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण के साथ फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो