लाइव न्यूज़ :

नौकरशाही में फेरबदल: एनपीपीए प्रमुख होंगे कमलेश कुमार पंत, यहां देखिए लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2021 21:07 IST

Bureaucratic reshuffle: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1993 बैच के अधिकारी कमलेश कुमार पंत वर्तमान में अपने कैडर राज्य हिमाचल प्रदेश में तैनात हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशुभ्रा सिंह के स्थान पर नियुक्त किया गया है, जिन्हें उनके कैडर राज्य राजस्थान में वापस भेज दिया गया है। अमृत लाल मीणा को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव (लॉजिस्टिक्स) नियुक्त किया गया है।तन्मय कुमार को इसी पद पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में स्थानांतरित किया गया है।

Bureaucratic reshuffle: वरिष्ठ नौकरशाह कमलेश कुमार पंत को राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ स्तर पर नौकरशाही में फेरबदल के तहत केंद्र ने उनकी नियुक्ति बुधवार से प्रभावी की है।

 

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1993 बैच के अधिकारी पंत वर्तमान में अपने कैडर राज्य हिमाचल प्रदेश में तैनात हैं। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, उन्हें शुभ्रा सिंह के स्थान पर नियुक्त किया गया है, जिन्हें उनके कैडर राज्य राजस्थान में वापस भेज दिया गया है।

बिहार कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अमृत लाल मीणा को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव (लॉजिस्टिक्स) नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ नौकरशाह सुधीर गर्ग और जयंत सिन्हा को क्रमश: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का अतिरिक्त सचिव और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि भारतीय खाद्य निगम के कार्यकारी निदेशक (उत्तर) संजीव कुमार कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार होंगे। वर्तमान में अपने कैडर राज्य केरल में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गर्ग कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सचिव नियुक्त किए गए हैं।

आदेश में कहा गया है कि वाणिज्य विभाग के विदेश व्यापार महानिदेशालय के अतिरिक्त डीजीएफटी सुमन शर्मा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक होंगे।

विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव को तन्मय कुमार को इसी पद पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में स्थानांतरित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि वह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। 

टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे