लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में चला प्रशासन का बुलडोजर, पूर्व राज्य मंत्री समेत कई लोगों के मकानों को किया गया जमीदोज़

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 6, 2023 16:55 IST

हजारों घरों और दुकानों को जमींदोज कर दिया गया है। हालांकि, प्रशासन और उप राज्यपाल बार-बार यह कह रहे हैं कि 5 से लेकर 15 मरला तक के अतिक्रमणकारियों को छेड़ा नहीं जाएगा पर बाबा का बुलडोजर बिना किसी नाप के सब कुछ मिट्टी में मिलाता जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में सरकारी जमीन पर लोगों के कब्जे को सरकार ने कराया खाली प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से कब्जे वाली जमीन पर बने घर को तोड़ दिया है। प्रशासन ने जो लिस्ट जारी कि उसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला का नाम भी शामिल है

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में प्रशासन ने कश्मीर में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों की जो दूसरी सूची जारी की है वह हैरान कर देने वाली है। इस सूची के मुताबिक, श्रीनगर में न सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला का नाम है बल्कि जम्मू-कश्मीर बैंक की कई ब्रांचे और श्रीनगर की पूरी रेडियो कालोनी भी सरकारी कब्जे वाली जमीन पर स्थापित की गई है। इसी सूची के मुताबिक, सोनामर्ग और गग्नगीर इलाके में तो 28 होटल भी ऐसी ही भूमि पर बने हैं।

इस बीच पुलिस ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह यहां एक अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पथराव के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और चार को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को नरवाल बाइपास इलाके के मलिक बाजार में अतिक्रमण की जमीन पर बने वाहन शोरूम को गिराने के अभियान के दौरान हुए पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों में शोरूम का मालिक सज्जाद अहमद बेग भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से पूरे जम्मू कश्मीर में प्रशासन का बुलडोजर तबाही मचा रहा है और लाखों लोग त्राहिमाम कर रहे हैं जिन्होंने सरकारी जमीनों पर कब्जा कर या तो उन पर व्यावसायिक इमारतें खड़ी कर दी हैं या फिर आशियाने बना लिए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पूरे जम्मू कश्मीर में अभी तक 5 लाख कनाल से अधिक की भूमि अतिक्रमण से मुक्त करवाई जा चुकी है। 

हजारों घरों और दुकानों को जमींदोज कर दिया गया है। हालांकि, प्रशासन और उप राज्यपाल बार-बार यह कह रहे हैं कि 5 से लेकर 15 मरला तक के अतिक्रमणकारियों को छेड़ा नहीं जाएगा पर बाबा का बुलडोजर बिना किसी नाप के सब कुछ मिट्टी में मिलाता जा रहा है। ऐसा भी नहीं है कि सिर्फ कश्मीर में ही लाखों कनाल भूमि पर नेताओं, पुलिस अफसरों और अन्य लोगों ने कब्जा किया हो बल्कि जम्मू संभाग, यहां तक की जम्मू जिले में भी ऐसे सैंकड़ों मामले हैं। जम्मू जिले के मामलों में खास बात यह है कि इनमें भाजपा के कई नेता भी शामिल हैं जिनके कब्जे से सरकारी जमीन को मुक्त करवाया गया है पर उनके नामों पर इतना शोर नहीं मचा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuफारूक अब्दुल्लाFarooq Abdullah Srinagar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव