लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से 20 मार्च तक

By भाषा | Updated: February 5, 2021 20:40 IST

Open in App

शिमला, पांच फरवरी हिमाचल प्रदेश सरकार 26 फरवरी से 20 मार्च तक राज्य विधानसभा का बजट सत्र आयोजित करेगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बजट सत्र आयोजित करने का निर्णय शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि बजट सत्र में 17 बैठकें होंगी।

कैबिनेट ने यह भी निर्णय लिया कि अगर किसी भी शैक्षणिक संस्थान में कोई शिक्षक, कर्मचारी या छात्र कोविड-19 से संक्रमित पाया जाता है, तो उस संस्थान को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया जाएगा और प्रोटोकॉल के अनुसार संक्रमण-मुक्त करने के बाद फिर से खोला जाएगा।

मंत्रिमंडल की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि छठी और सातवीं कक्षाओं के छात्र भी 15 फरवरी से स्कूल जा सकेंगे।

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों के स्कूलों में पांचवीं तथा आठवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए कक्षाएं एक फरवरी से ही शुरू हो गई हैं, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में 15 फरवरी से शुरू होंगी।

कैबिनेट ने यह भी निर्णय लिया कि मंडी जिले के सरकाघाट उप-मंडल में सभी सरकारी शिक्षण संस्थान आठ फरवरी से खोले जाएंगे।

यह भी निर्णय लिया गया कि पहली से चौथी कक्षा के छात्र अपने घरों से ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेंगे।

कैबिनेट ने मध्याह्न भोजन योजना के तहत 31 मार्च तक स्कूलों में पका हुआ भोजन परोसने को निलंबित करने का फैसला किया।

फैसले के अनुसार, इस अवधि के दौरान, छात्रों को सूखा राशन प्रदान किया जाएगा और खाना पकाने की लागत राशि लाभार्थी, अभिभावकों के खातों में स्थानांतरित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?