लाइव न्यूज़ :

बज़ट सत्र 2018: लोक सभा और राज्य सभा दोपहर तक के लिए स्थगित, "रेणुका चौधरी की हँसी" के मुद्दे पर उच्च सदन में हंगामा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 9, 2018 12:28 IST

लोक सभा में स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सीधे प्रश्न काल की कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया लेकिन टीडीपी के सांसद सदन के गर्भगृह में जमा होकर नारेबाजी करने लगे। 

Open in App

बज़ट सत्र 2018 के  दौरान शुक्रवार (नौ फरवरी) को संसद के दोनों सदनों कार्यवाही दोपहर बाद तक के लिए स्थगित हो गयी। लोक सभा शुरू होने के साथ तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के विरोध  के चलते कार्यवाही स्थगित हो गयी। बीजेपी की साझीदार बज़ट 2018 में आंध्र प्रदेश के लिए बज़ट आवंटन से नाखुश है। लोक सभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सीधे प्रश्न काल की कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया लेकिन टीडीपी के सांसद सदन के गर्भगृह में जमा होकर नारेबाजी करने लगे। 

राज्य सभा में भी शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने सदन के सभापति और उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू से केंद्रीय राज्य मंत्रा किरेण रिजीजू के कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के ऊपर फेसबुक पर किए गये कमेंट को लेकर माफी माँगने की माँग की। सदन में इस बात को लेकर हंगामा होने लगा जिसके बाद उच्च सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हो गयी।

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने किरेण रिजीजू के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनकी हँसी का मजाक उड़ाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए प्रिविलेज मोशन पेश किया।

बुधवार (सात फरवरी) को राज्य सभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धन्यवाद भाषण के दौरान कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी तेजी से हँसने लगी। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि रामायण के करीब 20 साल बाद उन्होंने ऐसी सुनी। पीएम के ऐसा कहते बीजेपी के अन्य नेता भी हँसने लगे। कांग्रेस ने इसे महिला सांसद का अपमान बताया। 

 

टॅग्स :बजट 2018नरेंद्र मोदीबीजेपीकांग्रेससंसद बजट सत्र 2018
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा