लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सरकार में बजट प्रतिवर्ष 55 फीसदी तो केजरीवाल सरकार में सिर्फ 12 फीसदी बढ़ा: माकन

By भाषा | Updated: March 9, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने दिल्ली सरकार की ओर से मंगलवार को बजट पेश किए जाने के बाद कहा कि कांग्रेस की 15 वर्षों की सरकार के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के बजट में प्रति वर्ष औसतन 55 फीसदी की वृद्धि हुई तो अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली सरकार में बजट हर साल सिर्फ 12 फीसदी बढ़ा।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस महासचिव माकन ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली में 1997-98 में जब कांग्रेस की सरकार आई तो यहां का बजट 4073 करोड़ रुपये था और 2013-14 जब यहां कांग्रेस की सरकार गई तो बजट 37,450 करोड़ रुपये था। इसमें 820 प्रतिशत की वृद्धि हुई यानी बजट में हर साल 55 फीसदी की वृद्धि हुई।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘आप सरकार में सात साल में बजट 37,450 करोड़ रुपये बढ़कर 69000 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। हर साल 12 फीसदी की वृद्धि हुई।’’

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने मंगलवार को 2021- 22 के लिये 69,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट को ‘‘देशभक्ति’’ की विषयवस्तु के साथ तैयार किया गया है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राज्य का बजट पेश करते हुये कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने देश की स्वतंत्रता का 75वां वर्ष मनाने का फैसला किया है। इसके लिये वह 12 मार्च से 75 सप्ताह तक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर