लाइव न्यूज़ :

Budget 2024: 'कांग्रेस के न्याय पत्र से चुराया इंटर्नशिप का आइडिया', जयराम रमेश ने बजट को सुर्खियां बटोरने वाला बताया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 23, 2024 15:44 IST

योजना पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि वित्त मंत्री ने कांग्रेस के न्याय पत्र 2024 से एक सीख ली है जिसमें इसका इंटर्नशिप कार्यक्रम स्पष्ट रूप से कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम पर आधारित है जिसे पहली नौकरी पक्की कहा गया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कांग्रेस के न्याय पत्र 2024 से आइडिया चुराने का आरोप लगायानिर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश कियाइसमें एक करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप की घोषणा की गई है

Budget 2024: कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कांग्रेस के न्याय पत्र 2024 से आइडिया चुराने का आरोप लगाया है। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया। इसमें एक करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप की घोषणा की गई है। 

केंद्रीय बजट में इस बार 1 करोड़ युवाओं के लिए 5 हजार रुपये मासिक भत्ते के साथ इंटर्नशिप का ऐलान किया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि युवाओं को ऑन-जॉब प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सरकार अगले पांच वर्षों में शीर्ष 500 कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए इंटर्नशिप योजना शुरू करेगी। सीतारमण ने प्रस्ताव दिया कि प्रशिक्षुओं को वास्तविक जीवन के माहौल से परिचित कराने के लिए प्रति माह 5000 रुपये का इंटर्नशिप भत्ता दिया जाएगा। 

इस योजना पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि वित्त मंत्री ने कांग्रेस के न्याय पत्र 2024 से एक सीख ली है जिसमें इसका इंटर्नशिप कार्यक्रम स्पष्ट रूप से कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम पर आधारित है जिसे पहली नौकरी पक्की कहा गया। हालाँकि, अपनी ट्रेडमार्क शैली में, इस योजना को सभी डिप्लोमा धारकों और स्नातकों के लिए प्रोग्रामेटिक गारंटी के बजाय मनमाने लक्ष्य (1 करोड़ इंटर्नशिप) के साथ, सुर्खियां बटोरने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

आम बजट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस बजट को कुर्सी बचाओ बजट कहा। राहुल ने कहा कि बजट में भारतीय जनता पार्टी को खुश करने के लिए दूसरे राज्यों की कीमत पर खोखले वादे किए गए हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि यह बजट कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र और पिछले कुछ बजट की नकल है। राहुल गांधी ने कहा कि सहयोगियों को खुश करने के लिए अन्य राज्यों की कीमत पर उनसे खोखले वादे किए गए। 

टॅग्स :बजटकांग्रेसNirmal Sitharamanमोदी सरकारराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी