लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बजट पर दी अपनी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2022 15:28 IST

राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, मोदी सरकार का बजट शून्य राशि का है। इस बजट में सैलरीड क्लास, मिडिल क्लास, गरीब और वंजित वर्ग, युवा, किसान और एमएसएमई सेक्टर के लिए कुछ भी नहीं है।  

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने मोदी सरकार के बजट को बताया शून्य राशि वाला बजट कहा- बजट में युवा, किसानों, मध्यम वर्ग, वेतनभोगियों के लिए कुछ नहीं

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को यूनियन बजट 2022 की घोषणा की। मोदी सरकार के इस बजट को जहां कई विशेषज्ञ बैलेंस मान रहे हैं, तो वहीं विपक्षी दल इसकी आलोचना कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मोदी सरकार के इस बजट को "शून्य राशि वाला बजट" करार दिया दिया। 

राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, मोदी सरकार का बजट शून्य राशि का है। इस बजट में सैलरीड क्लास, मिडिल क्लास, गरीब और वंजित वर्ग, युवा, किसान और एमएसएमई सेक्टर के लिए कुछ भी नहीं है।  

वहीं कांग्रेस ने केंद्र सरकार के इ बजट को मध्यम वर्ग के साथ धोखा बताया है। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखा, भारत के वेतनभोगी वर्ग और मध्यम वर्ग महामारी, चौतरफा वेतन कटौती और बैक ब्रेकिंग इनफ्लेशन (मुद्रास्फीति) के समय में राहत की उम्मीद कर रहे थे। प्रत्यक्ष कर उपायों में वित्तमंत्री और पीएम ने उन्हें फिर से गहरा निराश किया है। यह भारत के वेतन वर्ग और मध्यम वर्ग के साथ विश्वासघात है।

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, उम्मीद है कि बजट गरीबों और आम लोगों के लिए राहत लाएगा, और बढ़ती मुद्रास्फीति से प्रभावित करदाताओं को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, कि बजट में बढ़ती असमानता को संबोधित नहीं किया गया है। छोटे उद्योगों को भी इस बजट से कोई राहत नहीं। 

टॅग्स :राहुल गांधीबजट 2022निर्मला सीतारमणकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम