लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: तेज इंटरनेट स्पीड के लिए 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी होगी इसी साल, ऑप्टिकल फाइबर को बिछाकर ब्रॉडबैंड के जरिए जोड़ा जाएगा गांवों को

By आजाद खान | Updated: February 1, 2022 14:15 IST

Budget 2022: मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, पीएम ई विद्या के 'वन क्लास, वन टीवी चैनल' कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों तक बढ़ाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि स्पेक्ट्रम की नीलामी 2022-23 में की जाएगी।इसके लिए गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ा जाएगा।ऑप्टिकल फाइबर को गांवों में बिछाकर तेज 5G इंटरनेट स्पीड दिए जाने की कोशिश होगी।

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि निजी कंपनियों द्वारा 5जी मोबाइल सेवाओं की शुरुआत के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी अगले वित्त वर्ष 2022-23 में की जाएगी। सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट पेश करते हुए कहा, ‘‘निजी दूरसंचार सेवाप्रदाताओं द्वारा 5जी सेवाओं की आपूर्ति के लिए सरकार वर्ष 2022 में स्पेक्ट्रम की नीलामी करेगी।’’ उन्होंने कहा कि 5जी सेवाएं आने के बाद दूरसंचार क्षेत्र में वृद्धि को समर्थन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ा जाएगा

निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘‘उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत डिजाइन-केंद्रित विनिर्माण की एक योजना शुरू की जाएगी ताकि 5जी सेवाओं के लिए एक सशक्त पारिस्थितिकी तैयार की जा सके।’’ उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों में किफायती ब्रॉडबैंड एवं मोबाइल सेवा प्रसार के लिए वार्षिक कर संग्रह का पांच प्रतिशत सार्वभौमिक सेवा दायित्व (यूएसओ) कोष के तहत आवंटित किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रौद्योगिकी एवं समाधानों के शोध एवं विकास और व्यवसायीकरण को प्रोत्साहन देगा। हमारा मिशन यह है कि सभी गांव एवं उनके निवासियों की पहुंच शहरी उपभोक्ताओं की ही तरह ई-सेवाओं, संचार सुविधा और डिजिटल संसाधन तक हो।’’ 

गांवों में बिछाया जाएगा ऑप्टिकल फाइबर

निर्मला सीतारमण ने कहा कि सभी गांवों एवं सुदूर क्षेत्रों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का ठेका अगले वित्त वर्ष में भारतनेट प्रोजेक्ट के जरिये पीपीपी मॉडल में दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के वर्ष 2025 में पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ऑप्टिकल फाइबर के बेहतर एवं अधिक कारगर इस्तेमाल के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।  

टॅग्स :बजट 2022भारतNirmal Sitharaman5जी नेटवर्क
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार