लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: क्या इस बार रक्षा बजट में मोदी सरकार करेगी इजाफा, पिछली बार किए थे 3.18 लाख करोड़ रुपये आवंटित 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 23, 2020 20:02 IST

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगी। विश्लेषकों को उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था में जारी नरमी को देखते हुए सरकार इस बजट में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये उपायों की घोषणा कर सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू होकर तीन अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान एक फरवरी को वित्त वर्ष 2020-21 का आम बजट पेश किया जाएगा।बजट को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। सभी की निगाहें उन पर टिकी हैं।

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू होकर तीन अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान एक फरवरी को वित्त वर्ष 2020-21 का आम बजट पेश किया जाएगा। बजट को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। सभी की निगाहें उन पर टिकी हैं। देखने वाल बात होगी कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इस बार रक्षा बजट में इजाफा करती है कि नहीं।  

पिछले केन्द्रीय बजट 2019-20 में रक्षा क्षेत्र के लिये 3.18 लाख करोड़ रुपये आवंटित किये गए थे। इससे पहले बजट में यह राशि 2.98 लाख रुपये थी। रक्षा बजट के लिए आवंटित कुल राशि में से 1,08,248 करोड़ रुपये नए हथियारों, प्लेटफार्मों और सैन्य हार्डवेयर की खरीद के वास्ते पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित किए गए थे।

वेतन के भुगतान और प्रतिष्ठानों के रखरखाव पर खर्च समेत राजस्व व्यय को 2,10,682 करोड़ रुपये आंका गया था। 2018-19 के बजट में यह 1,88,118 करोड़ रुपये था। हालांकि कुल रक्षा बजट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया था और यह एक फरवरी को पेश किये गए अंतरिम बजट के रक्षा कोटे के समान ही रहा था।

कुल बजट में पेंशन के भुगतान के लिए अलग से निर्धारित 1,12,079 करोड़ रुपये शामिल नहीं थे। अगर पेंशन के आवंटन को जोड़ दिया जाता है तो रक्षा बजट 4.31 लाख करोड़ रुपये पहुंच जाता, जो वर्ष 2019-20 के लिए केंद्र सरकार के कुल खर्च का 15.47 प्रतिशत था।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगी। विश्लेषकों को उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था में जारी नरमी को देखते हुए सरकार इस बजट में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये उपायों की घोषणा कर सकती हैं। हालांकि इस बार यह भी कहा जा रहा है कि मोदी सरकार के लिए बजट आवंटन को लेकर कई चुनौतियां हैं।

टॅग्स :बजट २०२०-२१डिफेंस बजट इंडियाबजट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos