लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: सीआईआई की मांग, बजट में कंपनी कर को 15 प्रतिशत पर लाने का खाका पेश करे सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2020 13:41 IST

Open in App
ठळक मुद्देसीआईआई ने कंपनी कर को 15 प्रतिशत पर लाने का खाका पेश करने की मांग की है इससे निवेश फैसले सुगमता से लिए जा सकेंगे।

प्रमुख उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने केंद्र सरकार से कंपनियों पर लगने वाले विभिन्न प्रकार के करों को समाहित करते हुये 2023 तक 15 प्रतिशत पर लाने की बजट में घोषणा करने की मांग की है। सीआईआई ने सुझाव दिया है कि सरकार को आगामी आम बजट में कॉरपोरेट कर की सभी दरों को सभी तरह की छूट और रियायत को समाप्त कर अप्रैल, 2023 तक 15 प्रतिशत पर लाने की घोषणा करनी चाहिए।

इससे निवेश फैसले सुगमता से लिए जा सकेंगे। सीआईआई के अध्यक्ष विक्रम किर्लोस्कर ने कहा, ‘‘आम बजट में कॉरपोरेट कर दर को सभी तरह के प्रोत्साहन और छूट समाप्त करने के बाद एक अप्रैल, 2023 से एकमुश्त 15 प्रतिशत करने की रूपरेखा की घोषणा की जा सकती है। इस तरह के संकेत मिलने से निवेशकों की धारणा मजबूत होगी और निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।’’

उद्योग मंडल ने कहा कि कॉरपोरेट कर की दर में कटौती का जमीनी प्रभाव अभी संतोषजनक नहीं है। सीआईआई ने कहा कि इसकी वजह कर की कई दरें होना है जिसकी वजह से विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों के लिए कर की दरों में असमानता बन गई है। सरकार ने पिछले साल कॉरपोरेट कर की दर को करीब 10 प्रतिशत घटाकर 22 प्रतिशत कर दिया। इसके ऊपर अधिभार और उपकर लागू है जिसे मिलाकर यह दर 25.17 प्रतिशत तक पहुंच जाती है।

हालांकि, इस दर पर कंपनियों को किसी तरह की कर छूट या प्रोत्साहन लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा 31 मार्च, 2023 तक उत्पादन शुरू करने वाली विनिर्माण क्षेत्र की इकाइयां जिनका गठन एक अक्टूबर, 2019 या उसके बाद होगा उनके लिये 15 प्रतिशत की दर से कर देना होगा। अधिभार और उपकर के साथ यह दर 17.14 प्रतिशत के आसपास हो जाता है। भारत में कंपनी कर पिछले तीन दशक के दौरान 45 प्रतिशत से घटता हुआ 2019- 20 में 22 प्रतिशत पर आया है। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१बजट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप