लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बीटेक की पढ़ाई छोड़कर बना था आतंकी, दो दिन बाद ही मुठभेड़ में मारा गया

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 3, 2018 16:39 IST

मारा गया आतंकी खुर्शीद दो दिन पहले अपने घर से गायब हो गया था। जिसके बाद उसके परिवार के लोगों को सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त हुई कि उसने आतंकी संगठन का दामन थाम लिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 3 अगस्त: जम्मू-कश्मीर सेना और आंतकियों के बीच शुक्रवार को हुए मुठभेड़ में जवानों ने दो दिन पहले आतंकवाद की राह को थामने वाले बीटेक छात्र खुर्शीद अहमद को मारा गिराय है। मारा गया आतंकी खुर्शीद दो दिन पहले ही छात्र से आतंकी बना था। खुर्शीद के साथ मारा गया दूसरा आतंकी सोपोर का रहने वाला था। गुरुवार को भी सेना ने दो आंतकियों को मार गिराया गया था। आंतकी के साथ हुए मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। आतंकियों ने ग्रेनेड हमले करके आतंक फैलाने की कोशिश भी की और एक बैंक को भी लूट लिया। तीन दिनों में दूसरा बैंक लूटा गया है।

सोपोर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली थी। शुक्रवार सुबह दरसू गांव में एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को गांव में कुछ आतंकी छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद जवानों ने पूरे गांव को घेर लिया। जैसी ही सुरक्षा बलों की तैनाती की भनक आतंकियों को मिली, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं, आतंकियों की मौजूदगी का पता लगते ही सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और उन्हें घेर कर जवाबी कार्रवाई शुरू की।

मारा गया आतंकी खुर्शीद दो दिन पहले अपने घर से गायब हो गया था। जिसके बाद उसके परिवार के लोगों को सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त हुई कि उसने आतंकी संगठन का दामन थाम लिया है। इसके बाद उसकी मां और बहन ने एक वीडियो द्वारा उससे आतंक की राह छोड़ घर वापसी की गुहार लगाई थी। लेकिन वह वहीं लौटा और आतंकी बनने के महज 48 घंटे के अंदर मारा गया।

आतंकियों के खात्मे के बाद इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। दरअसल, गुरुवार रात सेना को इस बात की जानकारी मिली कि दो आतंकी सोपोर के द्रुसु गांव में छिपे हुए हैं। इसके बाद देर रात सेना के अतिरिक्त सुरक्षाबल और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने मिलकर द्रुसु गांव में सर्च ऑपरेशन जारी किया। शुक्रवार सुबह जवानों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना ने दोनों आतंकियों को मार गिराया।

दरअसल, पुलवामा जिले का एक बीटेक छात्र गायब हो गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में युवक का परिवार अपने बेटे से आतंक की राह छोड़ घर वापसी करने की अपील कर रहा था। छात्र से आतंकी बना खुर्शीद अहमद मलिक पुलवामा के अरवल गांव का रहने वाला था।

दूसरी ओर आतंकवादियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुये ग्रेनेड हमला किया। हमले में सीआरपीएफ का अधिकारी और जम्मू कश्मीर पुलिस का एसपीओ घायल हो गये हैं। जानकारी के अनुसार उग्रवादियों ने ग्रेनेड दागने के साथ ही गोलीबारी भी की। यह हमला एसबीआई ब्रांच के बाहर सीआरपीएफ पोस्ट पर किया गया। सुरक्षाबलों ने पूर इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि नार्थ कश्मीर के सोपोर में सुरक्षबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में दो उग्रवादी मारे गये हैं जबकि दो जवान घायल हो गये हैं।

इस बीच दक्षिण कश्मीर के कपरान क्षेत्र में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने जम्मू कश्मीर बैंक से कैश लूट ली। हमलावर बैंक सुरक्षाकर्मी की 12 बोर की राइफल छीनने में भी कामयाब रहे। जानकारी के अनुसार उन्होंने बैंक से लगभग 75850 कैश लूटी है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं सुरक्षाबलों की टीम भी पहुंच गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। आपको बता दें कि वीरवार को भी दक्षिण कश्मीर में आतंकियों ले जम्मू कश्मीर बैंक के एक सुरक्षाकर्मी की राइफल छीन ली थी।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील