लाइव न्यूज़ :

बसपा सांसद ने प्रधानमंत्री से केंद्रीय टीम एमएमयू भेजने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: May 12, 2021 12:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद कुंवर दानिश अली ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कई शिक्षकों और कर्मचारियों की मौत की पृष्ठभूमि में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया कि वह स्थिति का जायजा लेने के लिए एक केंद्रीय टीम एएमयू भेजें।

उन्होंने प्रधानमंत्री से यह भी कहा कि इस विश्वविद्यालय के तहत आने वाले जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संयंत्र लगाने तथा दूसरे जरूरी चिकित्सा उपकरणों के लिए तत्काल पर्याप्त धन मुहैया करने की जरूरत है।

लोकसभा सदस्य दानिश अली ने कहा, ‘‘एएमयू में हालात का जायजा लेने और बिना देर किए कदम उठाने के लिए यह जरूरी है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर से जुड़े लोगों की एक केंद्रीय टीम वहां भेजी जाए।’’

उन्होंने पत्र में यह आग्रह किया, ‘‘कोरोना वायरस स्वरूप से निपटने के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को चिकित्सा सहायता या पर्याप्त धन मुहैया कराया जाए।’’

एएमयू के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया था कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने पिछले तीन सप्ताह में कोविड -19 के संक्रमण से 17 सेवारत वरिष्ठ संकाय सदस्यों की मौत हो गई है।

खबरों के मुताबिक, विश्वविद्यालय के कई सेवानिवृत्त शिक्षकों की मौत भी कोरोना से हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम