लाइव न्यूज़ :

जातिवादी सरकारों को बर्दाश्त नहीं कोई उपेक्षितों के लिए काम करे, अम्बेडकर जयंती पर मायावती ने विरोधियों पर जमकर साधा निशाना

By अनिल शर्मा | Updated: April 14, 2022 09:19 IST

मायावती ने ट्वीट किया, जातिवादी सरकारें बाबा साहब की कितनी अवहेलना क्यों न करें, उनके अनुयाइयों पर अत्यार जारी रखें लेकिन बसपा उनके आत्मसम्मान के लिए झुकने वाली नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा प्रमुख मायावती ने बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कियाआंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था मायावती ने कहा, बाबा साहब का आत्म-सम्मान व स्वाभिमान का बीएसपी मूवमेन्ट रुकने व झुकने वाला नहीं है

लखनऊः बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, उनके ऐतिहासिक योगदान के लिए देश हमेशा ऋणी व कृतज्ञ रहेगा। मायावती ने ट्वीट किया, संविधान शिल्पी परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके अनुयाइयों की ओर से उन्हें शत्-शत् नमन व हार्दिक श्रद्धा-सुमन। करोड़ों कमजोर व उपेक्षित वर्गों तथा मेहनतकश समाज आदि के हित व कल्याण के प्रति उनके महान व ऐतिहासिक योगदान के लिए देश हमेशा ऋणी व कृतज्ञ।

मायावती ने इस दौरान विरोधी पार्टियों पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा, जातिवादी सरकारें बाबा साहब की कितनी अवहेलना क्यों न करें, उनके अनुयाइयों पर अत्यार जारी रखें लेकिन बसपा उनके आत्मसम्मान के लिए झुकने वाली नहीं है। बसपा प्रमुख ने ट्वीट में लिखा- जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त विरोधी पार्टियों व इनकी सरकारें बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के संघर्षों व संदेशों की कितनी ही अवहेलना करके उनके अनुयाइयों पर शोषण, अन्याय-अत्याचार व द्वेष आदि जारी रखें, किन्तु उनके आत्म-सम्मान व स्वाभिमान का बीएसपी मूवमेन्ट रुकने व झुकने वाला नहीं है।

मायावती ने एक और ट्वीट में विरोधियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर कोई नेता उपेक्षितों के लिए काम करता है तो ये पार्टियां उन्हें दूध में से मक्खी की तरह निकाल कर फेंक देती हैं। बसपा प्रमुख ने लिखा-  जातिवादी सरकारें उपेक्षित वर्ग के नेताओं को अपने समाज का भला करने की छूट नहीं देती हैं। यदि कोई कुछ करने का प्रयास करता है तो उसको दूध की मक्खी की तरह निकाल-बाहर कर दिया जाता है, जैसाकि अब तक यहाँ होता रहा है। इसीलिए इन वर्गों की हालत अभी तक मजबूर व लाचार, यह अति-दुःखद।

टॅग्स :मायावतीBhimrao Ambedkarडॉ भीम राव अंबेडकर जयंती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफिर फेल हुए आकाश आनंद, मायावती परेशान!  बंगाल, तमिलनाडु और केरल में बुरी तरह हारी बसपा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: दिल्ली-नोएडा वाले ध्यान दें! अंबेडकर जयंती पर ट्रैफिक अलर्ट, रूट डायवर्जन लागू

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज