लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh: राहुल गांधी की तारीफ करने पर बसपा ने यूपी के पूर्व विधायक इमरान मसूद को पार्टी से निकाला

By रुस्तम राणा | Updated: August 29, 2023 17:58 IST

बसपा सहारनपुर जिला इकाई के अध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने कहा, मसूद के अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की रिपोर्ट के बाद, पार्टी की राज्य इकाई द्वारा जांच का आदेश दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देमसूद को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए किया गया निष्कासितअटकलें है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले फिर से कांग्रेस में शामिल हो सकते हैंमुस्लिम नेता मसूद 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद बसपा में शामिल हो गए

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक इमरान मसूद को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया। मसूद के खिलाफ यह कार्रवाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रशंसा करने के बाद की गई है, जिससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले फिर से कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। 

मसूद ने रविवार को मीडियाकर्मियों से कहा था, “राहुल गांधी के साथ काम करना अच्छा रहा। वह आम पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी समझ सकते हैं।'' एक प्रेस बयान में, बसपा सहारनपुर जिला इकाई के अध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने कहा, मसूद के अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की रिपोर्ट के बाद, पार्टी की राज्य इकाई द्वारा जांच का आदेश दिया गया है। 

रिपोर्ट के आधार पर मसूद को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने पहले भी मसूद को चेतावनी दी थी, लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के एक प्रभावशाली मुस्लिम नेता मसूद 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद बसपा में शामिल हो गए। बसपा प्रमुख मायावती ने इमरान मसूद को पश्चिमी यूपी का समन्वयक नियुक्त करते हुए उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समुदाय को बसपा का समर्थन करने के लिए प्रेरित करने का काम सौंपा था।

जनेश्वर प्रसाद ने कहा, इमरान मसूद को वेस्ट यूपी में सदस्यता अभियान शुरू करने के लिए सदस्यता बुक सौंपी गई थी, लेकिन वह निष्क्रिय रहे। उनकी पत्नी साइमा मसूद ने बसपा के टिकट पर सहारनपुर नगर निगम से मेयर का चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा उम्मीदवार से हार गईं। पार्टी ने मसूद को साफ कह दिया था कि अगर उनकी पत्नी मेयर का चुनाव हार गईं तो उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, लेकिन वह पार्टी पर दबाव डाल रहे थे कि उन्हें सहारनपुर सीट से लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया जाए। हाजी फजलुर रहमान ने 2019 में बसपा के टिकट पर भाजपा उम्मीदवार राघव लखनपाल को हराकर सहारनपुर लोकसभा सीट जीती थी।

वहीं मसूद ने कहा, ''मैंने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर गलती की। अपने समर्थकों के दबाव में मैंने कांग्रेस छोड़ दी।' कांग्रेस छोड़ने के बाद भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं। मैं दोनों नेताओं का सम्मान करता हूं। 23 अगस्त को लखनऊ में मायावती की अध्यक्षता में हुई पार्टी (बसपा) की बैठक में मुझे आमंत्रित नहीं किया गया।

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप