लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद मायावती ने दिल्ली में तीन जून को लेंगी पार्टी के नेताओं की 'क्लास' 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 31, 2019 11:43 IST

बसपा प्रमुख मायावती ने 3 जून को पार्टी के नवनिर्वाचित सांसदों, जोन प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की दिल्ली में बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहेंगे। 

Open in App

लोकसभा चुनाव के बाद बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की सुप्रीमो मायावती ने नए जीतकर आए सांसदों, जोन प्रभारियों और जिला अध्यक्षों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है। कहा जा रहा है कि मायावती चुनाव में मिली पार्टी को हार का विश्लेषण और आगामी रणनीति बनाने पर विचार-विमर्श करेंगी।

मिली जानकारी के अनुसार, बसपा प्रमुख मायावती ने 3 जून को पार्टी के नवनिर्वाचित सांसदों, जोन प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की दिल्ली में बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद रहेंगे। 

बता दें कि मायावती की पार्टी ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर उत्तर प्रदेश की 37 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से उसने 10 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की। मायावती ने उत्तर प्रदेश में खोई जमीन पर कब्जा करने की फिर से कोशिश की। पार्टी को लोकसभा चुनाव 2014 के मुकाबले इस चुनाव में फायदा हुआ। हालांकि राजस्थान की बात करें तो पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई है। इस हार के बाद राजस्थान के छह बसपा विधायक को मायावती ने नई दिल्ली में एक जून को मुलाकात के लिए बुलाया है। कहा जा रहा है कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा बैठक की जाएगी। 

राजस्थान में पार्टी की ओर से कहा जा रहा है कि हम राज्य में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। बैठक में भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

200 विधायकों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 100 विधायकों और पार्टी को समर्थन दे रही राष्ट्रीय लोक दल के एक विधायक के सहयोग से कांग्रेस बहुमत वाली सरकार चला रही है। कांग्रेस सरकार को छह बसपा विधायकों के साथ साथ, 13 निर्दलीय विधायकों में से 12 का समर्थन है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीसमाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील