लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भूमिगत सुरंग का पता लगाया

By भाषा | Updated: January 23, 2021 16:31 IST

Open in App

जम्मू, 23 जनवरी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में, पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर बनाई गई एक और भूमिगत सुरंग का शनिवार को पता लगाया। बल के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

पिछले दस दिनों में यह, इस तरह की दूसरी सुरंग का पता चला है।

प्रवक्ता ने बताया कि हीरानगर सेक्टर के पनसार क्षेत्र में सीमा चौकी पर एक अभियान के दौरान इस गुप्त सुरंग का पता चला।

पिछले 10 दस दिनों में बीएसएफ ने हीरानगर सेक्टर में इस तरह की दूसरी भूमिगत सुरंग का पता लगाया है। सांबा और कठुआ जिलों में पिछले छह महीनों में इस तरह की यह चौथी सुरंग है और बीते दशक में दसवीं है।

गौरतलब है कि इसी सेक्टर के बोबियान गांव में 13 जनवरी को 150 मीटर लंबी सुरंग का पता लगाया गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि तड़के मिली एक खुफिया जानकारी के आधार पर इस सुरंग का पता लगाया गया।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इस नई सुरंग को पाकिस्तान की ओर से 150 मीटर लंबी और लगभग 30 फुट गहराई तथा तीन फुट व्यास वाली माना जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर