लाइव न्यूज़ :

'एंटी-ड्रोन सिस्टम' खरीदेगा BSF, पाक ड्रोन को 10 सेकेंड में नष्ट कर दे, जिसमें 360 डिग्री निगरानी क्षमता हो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2019 17:00 IST

हाल में भारत- पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कई यूएवी देखे जाने के बाद बीएसएफ ने यह मांग की है। सीमा की रक्षा करने वाले बल ने ड्रोन पता लगाने वाली प्रणाली की मांग की है जिसमें रडार, रेडियो फ्रीक्वेंसी रिसीवर, जैमर और सभी मानवरहित हवाई यानों (यूएवी) को निष्क्रिय करने के लिए प्रणाली नियंत्रक हो।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएफ से कहा है कि शत्रु ड्रोनों का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी हासिल करे। जम्मू, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इन प्रणालियों को संभाल सकें।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आधुनिक ‘‘ड्रोन भेदी प्रणाली’’ की मांग की है ताकि संचालन क्षेत्रों में संदिग्ध हवाई प्लेटफॉर्म को नष्ट किया जा सके।

हाल में भारत- पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कई यूएवी देखे जाने के बाद बीएसएफ ने यह मांग की है। सीमा की रक्षा करने वाले बल ने ड्रोन पता लगाने वाली प्रणाली की मांग की है जिसमें रडार, रेडियो फ्रीक्वेंसी रिसीवर, जैमर और सभी मानवरहित हवाई यानों (यूएवी) को निष्क्रिय करने के लिए प्रणाली नियंत्रक हो।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीएसएफ से कहा है कि शत्रु ड्रोनों का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी हासिल करे। बल से कहा गया है कि जवानों को प्रशिक्षित किया जाए जो जम्मू, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इन प्रणालियों को संभाल सकें।’’

बल ने ड्रोन भेदी प्रणाली की मांग की है जिसे या तो जमीन पर रखा या फिर किसी वाहन पर लगाया जा सके। बीएसएफ की मांग में कहा गया है कि प्रणाली अकेले उड़ रहे किसी वस्तु या समूह में उड़ रहे यूएवी को दूर से ही पहचानने में सक्षम हो और दस सेकेंड के अंदर लक्ष्य का पता लगा सके।

अनुमान के मुताबिक भारत में छह लाख से अधिक शत्रु ड्रोन या बिना नियंत्रण वाले मानवरहित हवाई यान (यूएवी) हैं और सुरक्षा एजेंसियां ‘स्काई फेंस’ और ‘ड्रोन गन’ जैसे आधुनिक ड्रोन भेदी हथियार का विश्लेषण कर रही हैं ताकि इन हवाई वाहनों के माध्यम से आतंकवाद फैलाने या तोड़फोड़ की किसी घटना को रोका जा सके। 

 

BSF ग्राउंड आधारित 'एंटी-ड्रोन सिस्टम' खरीदेगा जिसमें 360 डिग्री निगरानी क्षमता होगी। सिस्टम में जीपीएस जैमिंग सिस्टम भी होगा और सभी प्रकार के ड्रोन का पता लगाने में सक्षम होगा। यह पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की घुसपैठ से निपटने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा

टॅग्स :मोदी सरकारपाकिस्तानजम्मू कश्मीरधारा ३७०सीमा सुरक्षा बलपंजाबराजस्थानअमित शाहअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह