लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 10 किलोग्राम हेरोइन जब्त की

By भाषा | Updated: August 30, 2021 20:43 IST

Open in App

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को यहां अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक करोड़ों रुपये मूल्य की दस किलोग्राम हेरोइन जब्त की। बीएसएफ के जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक एन. एस. जामवाल ने कहा कि सुरक्षा बल ने नियमित सूचना के आधार पर अभियान चलाया जिसके बाद यह जब्ती की गई। उन्होंने कहा, ‘‘सैनिक चौबीसों घंटे सतर्क रहते हैं और यह जब्ती उनके प्रयासों का परिणाम है।’’बीएसएफ के उप महानिरीक्षक एस पी एस संधु ने कहा कि सीमा के नजदीक सरकंडे की झाड़ियों में खेप छुपा कर रखी गई थी। बीसएफ जम्मू फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी संधु ने कहा कि बीएसएफ के दल ने दोपहर करीब एक बजे झाड़ियों में संदिग्ध काले रंग का थैला देखा जिसके बाद इसे जब्त कर लिया गया। अधिकारी ने बताया, ‘‘थैले को खोला गया और उसमें दस पैकेट थे, जिसमें हर एक का वजन एक किलोग्राम था और उसके अंदर हेरोइन रखी हुयी थी।’’ उन्होंने जब्ती को बड़ी सफलता बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रवीण कुमार देखेंगे बीएसएफ और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस महानिदेशक नियुक्त शत्रुजीत सिंह कपूर

विश्वपापुआ न्यू गिनी में भड़का दंगा; लूटपाट और आगजनी में गई 16 लोगों की जान, आपातकाल की घोषणा

भारतएलओसी पर हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रही है पाकिस्तानी सेना

भारतचीन पर भरोसा करना खुद को धोखा देने जैसा, इसलिए सीमा से जवान हटाने को राजी नहीं भारतीय सेना

भारतकश्मीर: एलओसी पर अगले दो महीने होगी भारी बर्फबारी, पाक धकेल सकता है आतंकियों को

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया