लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को मार गिराया, नहीं हो पाई शिनाख्त

By भाषा | Updated: October 29, 2022 12:19 IST

गंगानगर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि इस संबंध में अनूपगढ़ थाने में एक मामला दर्ज कर शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से कोई भी सामान नहीं मिला है और उसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे घटना शुक्रवार रात जिले के सीमावर्ती अनूपगढ़ सेक्टर में हुई।बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को भारत में घुसने को लेकर आगाह किया।पाकिस्तानी नागरिक के न रुकने पर जवानों ने गोलीबारी की, जिसमें उसकी मौत हो गई

जयपुरः सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शुक्रवार रात भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को मार गिराया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। गंगानगर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि घटना शुक्रवार रात जिले के सीमावर्ती अनूपगढ़ सेक्टर में हुई, जहां बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को तारबंदी के पास भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते देख आगाह किया।

शर्मा के मुताबिक, पाकिस्तानी नागरिक के न रुकने पर जवानों ने गोलीबारी की, जिसमें उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अनूपगढ़ थाने में एक मामला दर्ज कर शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से कोई भी सामान नहीं मिला है और उसकी शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने पर बीएसएफ के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। 

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलजयपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की