लाइव न्यूज़ :

Bihar Board Class 12th Result: 12वीं का रिजल्ट कल इतने बजे होगा जारी, यहां क्लिक कर देखें सबसे पहले परिणाम

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 5, 2018 19:00 IST

BSEB Bihar Board Class 12th Intermediate Results 2018: इस साल इंटर की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित हुई थीं, जबकि इसके लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 जनवरी 2018 से 25 जनवरी 2018 तक चलीं थीं। छात्र अपने रिजल्ट बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड (बिहार बोर्ड )के आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

Open in App

पटना, 05 जून: बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड (BSEB) के 12वीं का एग्जाम देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल, बोर्ड 6 जून को 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। वह रिजल्ट साढ़े चार बजे जारी करेगा। बताया जा रहा है रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा करेंगे। यह रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in  पर जारी किया जाएगा। BSEB का रिजल्ट चेयरमैन आनंद किशोर जारी करेंगे। 

रिजल्ट के बाद डीयू यूजी में लें एडमिशन

बिहार इंटरमीडिएट के छात्र रिजल्ट के बाद देरी न करते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के यूजी में दाखिला के लिए तुरंत अप्लाई करें। क्योंकि 7 जून दिल्ली विश्वविद्यालय एडमिशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख है। इस साल इंटर की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित हुई थीं, जबकि इसके लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 जनवरी 2018 से 25 जनवरी 2018 तक चलीं थीं। परीक्षा में करीब 12 लाख बच्चे शामिल हुए थे। 12वीं की परीक्षा के लिए 1,384 केंद्र स्थापित किए गए थे। 

पिछले साल यह रहा था 12वीं का रिजल्ट

बता दें, बोर्ड हर साल की तरह इस साल भी इंटरमीडिएट के विषय आर्ट, कॉमर्स और साइंस के नतीजे (Bihar Board Intermediate Arts Results 2018, Bihar Board Intermediate Commerce Results 2018, Bihar Board Intermediate Science Results 2018) एक साथ जारी करेगा। 2017 की बात करें तो रिजल्ट में बहुत गिरावट आई थी। इंटर साइंस के रिजल्ट में सिर्फ 30.11 फीसदी छात्र पास हो पाए थे और आर्ट्स में 37.13 फीसदी व कॉमर्स में 73.76 फीसदी छात्रों को सफलता मिली थी।  

ऐसे देखें बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट 

1. छात्र अपने मोबाइल या कम्प्यूटर पर इन आधिकारिक biharboard.ac.in, srsec.bsebbihar.com &  bsebbihar.com पर लॉग इन कर लें। 

2. इसके बाद छात्र (Bihar Intermediate Class 12 Results 2018, Bihar Board Result 2018, Bihar Board Class 12 Results 2018) पर क्लिक करें। 

3. इसके बाद पूछी गई जानकारियां जैसे- रोल नंबर आदि भरें। 

4. थोड़ा इंतजार के बाद छात्र के रिजल्ट उनके स्क्रीन पर आ जाएगा। 

5. छात्र रिजल्ट को डाउनलोड कर लें, यदि मोबाइल पर देख रहे हैं तो छात्र स्क्रीन शॉट ले लें। 

6. छात्र अपने रिजल्ट की प्रिंट आउट ले लें ताकि भविष्य में काम दे सके। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो