लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में धोखाधड़ी करने वाले भाई-बहन बरेली से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 22, 2021 18:06 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 22 जुलाई महाराष्ट्र में फर्जी कंपनी का संचालन कर डेटा एंट्री के बहाने एक कंपनी से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के बरेली में गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मैहरकर थाना पुलिस ने बताया था कि बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के पडरी खालसा निवासी अनिल कुमार गंगवार और उसकी बहन प्रीति गंगवार ने महाराष्ट्र में एक फर्जी कंपनी का संचालन कर डाटा एंट्री के बहाने एक कंपनी से एक करोड़ 27 लाख 57 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। इस मामले में उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों की मंत्रणा के बाद महाराष्ट्र पुलिस और बरेली जिला पुलिस ने पडरी खालसा गांव में बृहस्पतिवार अलसुबह करीब पांच बजे छापा मारकर अनिल गंगवार और प्रीति गंगवार को गिरफ्तार कर लिया।

सजवाण ने बताया कि पकड़े गए ठगों के कब्जे से कई डेबिट और क्रेडिट कार्ड बरामद किए गए हैं। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ तेलंगाना के पेडापल्ली जिले में भी धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है। दोनों अभियुक्तों को महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ ले गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर