लाइव न्यूज़ :

फ्लाइट में बच्चा रोया तो भारतीय कपल को ब्रिटिश एयरवेज ने नीचे उतारा, अब दी ये सफाई

By स्वाति सिंह | Updated: August 9, 2018 18:16 IST

ट्रांसपोर्ट मंत्रालय में सीनियर अधिकारी एपी पाठक ने बताया कि उन्हें फ्लाइट से इसलिए उतार दिया गया क्योंकि उनका बच्चा रो रहा था।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अगस्त: एक भारतीय परिवार ने गुरुवार को ब्रिटिश एयरवेज पर आरोप लगाया कि उन्हें फ्लाइट से केवल इसलिए नीचे उतार दिया गया क्योंकि उनका तीन साल का बच्चा रो रहा था। इसके बाद गुरुवार को ही ब्रिटिश एयरवेज ने सफाई दी है। उन्होंने कहा 'यह सब सुरक्षा को देखते हुए कहा गया है जो यात्री बैठे हैं उनके सीटबेल्ट पहनने को कहा गया। फिर भी हम इस शिकायत की जांच कर रहे हैं। इस मामले में हम अपने अधिकारीयों से भी बातचीत करेंगे। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ट्रांसपोर्ट मंत्रालय में सीनियर अधिकारी एपी पाठक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ लंदन से बर्लिन जा रहे थे। तभी ट्रेवल के दौरान उनका तीन साल का बच्चा रोने लगा। इसके बाद वहां पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें बच्चे को चुप करवाने को कहा। लेकिन जब बच्चा चुप नहीं हुआ तो अधिकारीयों ने उन्हें फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया।

वहीं, पत्र में पाठक ने आगे लिखा है कि जब उनकी पत्नी बच्चे को चुप करा। तब पहले तो क्रू सदस्य ने उन्हें चुप कराने को कहा लेकिन जब वह चुप नहीं हुआ तो वह उनपर चिल्लाने लगे। उन्होंने अपने पत्र में लिखा ' क्रू मेंबर की डांट से डर के मेरा बेटा और तेज रोने लगा।'तब अधिकारी ने कहा अगर अब वह चुप नहीं हुआ तो उसे फ्लाइट से से बाहर फेंक दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी केंद्रीय उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु को चिट्ठी के द्वारा दी। उनके साथ-साथ इस घटना के बारे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी अवगत कराया गया है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं