लाइव न्यूज़ :

अपने खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर पर बोले बृजभूषण शरण सिंह- कॉपी मिलने के बाद मैं बात करूंगा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 29, 2023 09:33 IST

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मुझे अभी तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है। एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद मैं बात करूंगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मुझे अभी तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है।उन्होंने कहा कि एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद मैं बात करूंगा।सिंह के खिलाफ दर्ज पहली एफआईआर एक नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित है।

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहलवानों का जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन जारी है। महिला पहलवानों द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दो एफआईआर दर्ज कीं। महिला पहलवानों की शिकायत पर कनॉट प्लेस थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।

इसी क्रम में सिंह ने शनिवार सुबह कहा, "मुझे अभी तक एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है। एफआईआर की कॉपी मिलने के बाद मैं बात करूंगा।" सिंह के खिलाफ दर्ज पहली एफआईआर एक नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित है, जिसके तहत यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

सिंह पर यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने का आरोप लगाने वाले पहलवानों ने 23 अप्रैल से एक बार फिर अपना आंदोलन शुरू किया है। इससे पहले उन्होंने जनवरी में भी धरना दिया था। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे पहलवानों से मुलाकात की और उनके प्रति समर्थन जताया।

प्रियंका गांधी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए रवाना होने से पहले शनिवार सुबह जंतर-मंतर पहुंचीं। उन्होंने महिला पहलवानों से बातचीत भी की और कुछ देर वहां बैठी। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा भी उनके साथ थे।

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहWrestling Federation of India
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतBrij Bhushan Sharan Singh News: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, हटेगा पॉक्सो एक्ट, पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण