लाइव न्यूज़ :

ब्रजभाषा के कवि एवं साहित्यकार देवकी नंदन कुम्हेरिया का निधन, आपातकाल का विरोध किया था,  19 माह जेल में रहे

By भाषा | Updated: June 25, 2020 13:59 IST

कुम्हेरिया ने 1975 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल का विरोध किया था, जिसके कारण उन्हें 19 माह जेल में काटने पड़े थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुलायम सिंह यादव की पूर्व राज्य सरकार ने उन्हें लोकतंत्र सेनानी के रूप में सम्मानित किया था। कुम्हेरिया की ‘ब्रज रस माधुरी’, ‘पत्नी-पुराण’, ‘गिर्राज-वंदना’ तथा ‘हम फागुन में ससुरार गए’ जैसी रचनाएं हमेशा याद की जाती रहेंगी।श्रीनाथद्वारा साहित्य-मण्डल ने ‘ब्रजभाषा-विभूषण’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया था।

मथुराः ब्रज साहित्य परिषद न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष और ब्रजभाषा के कवि एवं साहित्यकार देवकी नंदन कुम्हेरिया का निधन हो गया है। वह 87 वर्ष के थे।

कुम्हेरिया ने मंगलवार सुबह बड़ा बाजार स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता थे। कुम्हेरिया ने 1975 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल का विरोध किया था, जिसके कारण उन्हें 19 माह जेल में काटने पड़े थे।

बाद में मुलायम सिंह यादव की पूर्व राज्य सरकार ने उन्हें लोकतंत्र सेनानी के रूप में सम्मानित किया था। कुम्हेरिया ब्रजभाषा के मूर्धन्य कवि थे। पिछले छह दशक में ब्रज भाषा की अपनी कविताओं से कवि सम्मेलनों में हास्य की फुहारें छोड़कर मशहूर हुए कुम्हेरिया की ‘ब्रज रस माधुरी’, ‘पत्नी-पुराण’, ‘गिर्राज-वंदना’ तथा ‘हम फागुन में ससुरार गए’ जैसी रचनाएं हमेशा याद की जाती रहेंगी। उन्हें श्रीनाथद्वारा साहित्य-मण्डल ने ‘ब्रजभाषा-विभूषण’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया था।

इसके अतिरिक्त उन्हें ‘श्री पीतलिया-स्मृति सम्मान’ तथा ‘महाकवि सूर सम्मान’ से भी सम्मानित किया गया। उप जिलाधिकारी राहुल यादव ने कुम्हेरिया के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। पुलिस उपाधीक्षक सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने कुम्हेरिया के पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

तत्पश्चात अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें उनके बड़े बेटे कृष्णकांत कुम्हेरिया ने मुखाग्नि दी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुराइंदिरा गाँधीमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब