लाइव न्यूज़ :

बृजभूषण शरण सिंह पर पीछा करने और छेड़छाड़ को लेकर चलाया जा सकता है मुकदमा, जानें और क्या कहती है दिल्ली पुलिस की चार्जशीट

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 11, 2023 14:19 IST

दिल्ली पुलिस की अब तक की जांच के आधार पर आरोपपत्र में कहा गया है कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर पीछा करने और छेड़छाड़ के अपराध के लिए मुकदमा चलाया जा सकता है और दंडित किया जा सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देयदि दोषी ठहराया जाता है, तो इन आरोपों में पांच साल तक की जेल की सजा हो सकती है।आरोप पत्र 108 गवाहों से जुड़ी जांच पर आधारित है।इनमें से पहलवानों, कोच और रेफरी समेत 15 लोगों ने भाजपा सांसद पर लगे आरोपों का समर्थन किया है।

नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की अब तक की जांच के आधार पर आरोपपत्र में कहा गया है कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर पीछा करने और छेड़छाड़ के अपराध के लिए मुकदमा चलाया जा सकता है और दंडित किया जा सकता है। 

हिंदुस्तान टाइम्स ने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि आरोप पत्र में यह भी बताया गया है कि सिंह के खिलाफ दर्ज छह मामलों में से एक में उनका उत्पीड़न दोहराया गया और जारी रहा। दिल्ली पुलिस ने धारा 506 (आपराधिक धमकी), 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना), धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) और धारा 354 डी (पीछा करना) सिंह के खिलाफ लगाई है।

छह मामलों में से दो में बृजभूषण शरण सिंह को धारा 354, 354ए और 354डी का सामना करना पड़ा, जबकि शेष चार मामलों में धारा 354 और 354ए का सामना करना पड़ा। यदि दोषी ठहराया जाता है, तो इन आरोपों में पांच साल तक की जेल की सजा हो सकती है। आरोप पत्र 108 गवाहों से जुड़ी जांच पर आधारित है। इनमें से पहलवानों, कोच और रेफरी समेत 15 लोगों ने भाजपा सांसद पर लगे आरोपों का समर्थन किया है।

सिंह को इस मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को तलब किया था, जिसमें कहा गया था कि मामले को आगे बढ़ाने के लिए सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत थे। उन्हें 18 जुलाई को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया है। पहले एक नाबालिग सहित सात पहलवानों ने सिंह के कथित कदाचार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हालाँकि, कुछ दिनों बाद नाबालिग शिकायतकर्ता ने जिला मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान वापस ले लिया।

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट