लाइव न्यूज़ :

ब्रिक्स देश आतंकवाद से निपटने के वास्ते एक कार्ययोजना को अपनायेंगे

By भाषा | Updated: July 30, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई आतंकवाद, कट्टरपंथ और आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के लिए ब्रिक्स देश अगले महीने होने वाली एक बैठक में एक कार्ययोजना को अपनायेंगे। समूह के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की अगले महीने बैठक प्रस्तावित है।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स आतंकवाद-विरोधी संयुक्त कार्य समूह (सीटीडब्ल्यूजी) की डिजिटल रूप से 28 और 29 जुलाई को आयोजित बैठक में कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ ब्रिक्स आतंकवाद-विरोधी संयुक्त कार्य योजना भारत की ब्रिक्स की अध्यक्षता के दौरान प्रमुख योजनाओं में से एक है और इसे अगले महीने होने वाली ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में अपनाया जाएगा।’’

ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) दुनिया के पांच सबसे बड़े विकासशील देशों का एक समूह है, जो वैश्विक आबादी का 41 फीसदी, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 24 फीसदी और वैश्विक व्यापार का 16 फीसदी प्रतिनिधित्व करता है।

भारत आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरपंथ से निपटने में ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच गहरे सहयोग के लिए दृढ़ता से जोर देता रहा है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सीटीडब्ल्यूजी बैठक में, ब्रिक्स देशों ने राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर आतंकवाद से खतरे के आकलन पर विचारों का आदान-प्रदान किया और कार्य योजना के अनुरूप आतंकवाद विरोधी सहयोग को और बढ़ाने का संकल्प लिया।

सीटीडब्ल्यूजी की छठी बैठक भारत की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘कार्य समूह की बैठक का मुख्य नतीजा ब्रिक्स आतंकवाद विरोधी कार्य योजना को अंतिम रूप देना था जिसमें 2020 में ब्रिक्स नेताओं द्वारा अपनाई गई ब्रिक्स आतंकवाद विरोधी रणनीति को लागू करने के लिए विशिष्ट उपाय शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर