लाइव न्यूज़ :

इंदौर में सारे रिकॉर्ड तोड़कर सैकड़े के पार पहुंचा डीजल का दाम

By भाषा | Updated: October 5, 2021 12:29 IST

Open in App

इंदौर, पांच अक्टूबर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में मंगलवार को डीजल का दाम 32 पैसे बढ़कर 100.11 रुपये प्रति लीटर के सर्वकालिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गया, जबकि पेट्रोल 26 पैसे के इजाफे के साथ 111.18 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिका।

‘मध्यप्रदेश फेडरेशन ऑफ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन’ के उपाध्यक्ष पारस जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘यह इतिहास में पहली बार है, जब इंदौर में डीजल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंचा है।’’

इंदौर में पिछले कई बरसों से पेट्रोल पम्प चला रहे जैन याद करते हैं कि शहर में वर्ष 1977 के दौरान डीजल का दाम महज 1.61 रुपये प्रति लीटर था।

इस बीच, शहर के गीता भवन चौराहे के एक ईंधन पम्प पर अपनी कार में डीजल भरवा रहे फर्नीचर कारोबारी राजेश गुप्ता ने कहा,"मुझे समझ नहीं आता कि पेट्रोलियम पदार्थों की दिनों-दिन बढ़ती महंगाई आखिर कहां जाकर रुकेगी? कोविड-19 के प्रकोप के बाद मेरा कारोबार घट गया है, जबकि पेट्रोल-डीजल की महंगाई जेब पर बोझ बढ़ाती ही जा रही है।’’

कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रवक्ता अनुरोध जैन ने कहा, "डीजल के भावों की नित नई छलांग के कारण ट्रांसपोर्टर माल भाड़ा बढ़ा रहे हैं जिसके सीधे असर से आम जरूरत की चीजें भी मंहगी हो रही हैं।"

उन्होंने कहा कि आम आदमी को कमरतोड़ महंगाई से राहत देने के लिए प्रदेश सरकार को पेट्रोल-डीजल पर मूल्य संवर्धित कर (वैट) तुरंत घटाना चाहिए और इन पेट्रोलियम पदार्थों को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने की वकालत करनी चाहिए।

जानकारों के मुताबिक कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में इजाफे के कारण भारत की पेट्रोलियम कंपनियां भी ईंधनों के दाम बढ़ा रही हैं।

भारत अपनी जरूरत का करीब 85 फीसद कच्चा तेल आयात करता है। आयातित कच्चे तेल को पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों में बदल दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ