लाइव न्यूज़ :

BPSC TRE 3.0 Re-Exam Dates Released: बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा, यहां विस्तृत समय सारणी देखें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 29, 2024 15:18 IST

BPSC TRE 3.0 Re-Exam Dates Released: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-3)19 से 22 जुलाई तक आयोजित कराए जाने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देBPSC TRE 3.0 Re-Exam Dates Released: प्रश्नपत्र लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी।BPSC TRE 3.0 Re-Exam Dates Released: टीआरई-3 परीक्षा पहले 15 मार्च को आयोजित की गई थी।BPSC TRE 3.0 Re-Exam Dates Released: 3.75 लाख स्कूल शिक्षक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

BPSC TRE 3.0 Re-Exam Dates Released: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (बीपीएससी टीआरई 3.0 पुनः परीक्षा) के लिए विषयवार विस्तृत समय सारिणी जारी कर दी है। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। पुन: परीक्षा 19, 20, 21 और 22 जुलाई को होनी है। प्रश्नपत्र लीक के आरोप के कारण बीपीएससी को 15 मार्च को आयोजित टीआरई 3.0 परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। उस दिन लगभग 3.75 लाख स्कूल शिक्षक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-3)- BPSC TRE 3.0 Re-Exam Schedule

19 जुलाई: गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू (कक्षा 6 से 8 के लिए) के लिए परीक्षा दोपहर से 2.30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।

20 जुलाई: दोपहर 2.30 बजे तक एकल पाली में सामान्य, उर्दू और बांग्ला विषय (कक्षा 1 से 5 के लिए) शामिल होंगे।

21 जुलाई: दोपहर 2.30 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा में हिंदी, बांग्ला, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत और सामाजिक विज्ञान (के लिए) शामिल होंगे। (कक्षा 9-10, शिक्षा विभाग) हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और शारीरिक शिक्षा (कक्षा 6-10, एससी/एसटी कल्याण विभाग के लिए) भी शामिल होगा।

22 जुलाई: परीक्षा दो पालियों में होगी. सुबह 9.30 बजे से दोपहर तक की पाली में शिक्षा और एससी/एसटी कल्याण विभाग के स्कूलों में कक्षा 11-12 के शिक्षकों के लिए सभी विषय शामिल होंगे।

22 जुलाई: दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक की पाली में एससी/एसटी कल्याण विभाग के स्कूलों में कक्षा 6 से 10 तक के शिक्षकों के लिए कंप्यूटर, संगीत और कला विषय शामिल होंगे।

बीपीएससी की ओर से जारी ताजा नोटिस के अनुसार टीआरई-3 की परीक्षाएं 19 से 22 जुलाई तक होंगी, जहां 19 से 21 जुलाई तक एक पाली में परीक्षाएं होंगी, वहीं 22 जुलाई को दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। अधिकारियों ने बताया कि बीपीएससी ने 15 मार्च को 415 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में टीआरई-3 परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें लगभग 3.75 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की ओर से पेश रिपोर्ट का विश्लेषण करने के बाद परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया था।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहारटीचर एलिजिबिलिटी टेस्टपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम