लाइव न्यूज़ :

BPSC Student Protest: जारी हलचल के बीच पप्पू यादव ने की राज्यपाल से मुलाकात, 12 जनवरी को बंद रहेगा बिहार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 7, 2025 15:00 IST

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी छात्रों के समर्थन में आकर उनका सबसे बड़ा हितैषी बनने का प्रयास करने का कोई मौका नहीं गंवा रहे हैं। इसी कड़ी में पप्पू यादव ने मंगलवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। राजभवन जाकर उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

Open in App

पटना: बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में कथित धांधली को लेकर अभ्यर्थियों के द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के बीच सियासी बवाल भी जारी है। एक ओर जहां जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आमरण अनशन के माध्यम से छात्रों को अपने पाले में लाने का हर संभव कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी ओर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी छात्रों के समर्थन में आकर उनका सबसे बड़ा हितैषी बनने का प्रयास करने का कोई मौका नहीं गंवा रहे हैं। इसी कड़ी में पप्पू यादव ने मंगलवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। राजभवन जाकर उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

राज्यपाल से मिलने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि अभ्यर्थियों के समर्थन में 12 जनवरी को बिहार बंद किया जाएगा। बिहार बंद के अपने आह्वान में राज्य के सभी राजनितिक दलों से उन्होंने समर्थन करने की अपील की। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से उन्होंने विशेष अपील की कि वे बीपीएससी मामले में सड़क पर उतरे और बिहार बंद का समर्थन करें। छात्रों को न्याय दिलाने की आवाज बनें। 

पप्पू यादव ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि बीपीएससी के मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में 12 जनवरी को बिहार बंद का नेतृत्व तेजस्वी यादव करते हैं तो हम उनके साथ चलने को तैयार हैं। उन्होंने बिहार बंद के अपने आह्वान में राज्य के सभी राजनीतिक दलों से समर्थन करने की अपील की। 

साथ ही पूरे मामले में उन्होंने राज्यपाल को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। छात्रों की चिंताओं और परीक्षा की अनियमितता के बारे में बताया। राज्यपाल ने मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की छात्र परेशान हैं। बीपीएससी में धांधलियों की शिकायत पहले भी आई है। कई मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है। अब 70 वीं बीपीएससी का पूरा मामला अनियमितता से भरा है। साथ ही प्रशांत किशोर पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीके पर अभ्यर्थियों का आंदोलन समाप्त करने का आरोप लगाया।

टॅग्स :पप्पू यादवबिहार लोक सेवा आयोगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी