लाइव न्यूज़ :

Bihar Head Master Bharti 2022: BPSC हेड मास्टर्स के लिए निकली बंपर नौकरियां, कुल 6 हजार पदों पर होंगी भर्तियां, जानें आवेदन की आखिरी तारीख-प्रक्रिया

By आजाद खान | Updated: March 6, 2022 11:04 IST

BPSC Head Master Bharti 2022 के आवेदन के लिए प्रक्रिया 05 मार्च से शुरू हो गई है। अप्लाई करने के लिए आप onlinebosc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBPSC ने हेड मास्टर्स की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुल 6439 पदों को भरा जाएगा। इस पर ज्यादा जानकारी के लिए आप https://onlinebosc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं।

BPSC Head Master Bharti 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हेड मास्टर्स के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 6439 पदों को भरा जाएगा। BPSC के हेड मास्टर्स पद में अप्लाई करने के लिए आपके पास पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और एजुकेशन डिग्री होना जरूरी है। इसमें अप्लाई करने की प्रक्रिया कल यानी 05 मार्च से शुरू हो गई है और आवेदन की आखिरी तारीख 28 मार्च 2022 है। इस भर्ती के बारे में यदि आप ज्यादा जानने चाहते हैं तो ऐसे में आप आधिकारिक वेबसाइट https://onlinebosc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं और इससे जुड़ी तमाम जानकारियां पा सकते हैं। 

BPSC Head Master Bharti 2022: ऐसे होगा पदों का बटवारा

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के इस भर्ती के जरिए उम्मीदवार बिहार के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में नौकरी पाएंगे। इस भर्ती के लिए कुल 6439 खाली पदों को भरा जाएगा जिसमें सामान्य के लिए 2571, ईडब्ल्यूएस के 639, ओबीसी 769, ईबीसी 1157, ई.पू. महिला 192, अनुसूचित जाति के 1027 और एसटी के 66 पद देने की बात कही गई है। आपको बता दें कि आवेदन जमा करने के बाद रिटेन एग्जाम होगा। 

BPSC Head Master Bharti 2022:  क्या है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को बताए गए निर्धारित आवेदन शुल्‍क को जमा करना होगा। इस भर्ती के लिए फीस सामान्य/ओबीसी/अन्य राज्य के आवेदकों के लिए 750 रूपए हैं, वहीं एससी/एसटी/पीएच के लिए शुल्‍क 200 रूपए निर्धारित किए गए हैं। महिला उम्मीदवारों (बिहार डोम.) के लिए यह फीस भी 200 रूपए तय की गई है। 

BPSC Head Master Bharti 2022: ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के हेड मास्टर्स पद के लिए अप्लाई करना बहुत ही आसान है। इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1.  इसके लिए सबसे पहले आप बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट                (Official Webiste) https://onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं। स्टेप 2. फिर होमपेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक मिलेगा। स्टेप 3. उम्मीदवार को उस लिंक पर क्लिक करना होगा और अपना विवरण भरना होगा। स्टेप 4.  इसके बाद आप अपना आवेदन सबमिट कर दें। स्टेप 5. अंत में आवेदन जमा होने के बाद उसका एक प्रिंट आउट ले लें ताकि आप इसे बाद में भी इस्तेमाल कर सकें।  

टॅग्स :भारतबिहारनौकरीexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर