लाइव न्यूज़ :

BPSC Bihar Teacher: पूरक रिजल्ट जारी करे, अभ्यर्थियों को पटना हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

By एस पी सिन्हा | Updated: July 18, 2024 15:10 IST

BPSC Bihar Teacher: अक्टूबर 2023 में बीपीएससी टीआरई-1 के पहले चरण में सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी किया गया था, जिसमें कुल 2773 उम्मीदवारों को पास किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरा पहलू यह कि कुल वैकेंसी 4797 थी और 2024 सीटें खाली रह गई थीं।बीपीएससी ने कहा था कि अब खाली बची सीटों को दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में जोड़ा जाएगा।अभ्यर्थियों ने शिक्षा विभाग के इस फैसला का विरोध किया था और हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी।

BPSC Bihar Teacher: पटना हाई कोर्ट ने बीपीएससी के द्वारा आयोजित टीआरई-1(शिक्षक भर्ती परीक्षा) का पूरक रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया है। पटना हाईकोर्ट के इस आदेश से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, धीरेंद्र कुमार की याचिका पर पटना हाई कोर्ट ने यह आदेश बीपीएससी और शिक्षा विभाग को दिया है। इस केस की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता वाई वी गिरी ने की थी। बता दें कि अक्टूबर 2023 में बीपीएससी टीआरई-1 के पहले चरण में सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी किया गया था, जिसमें कुल 2773 उम्मीदवारों को पास किया गया था।

लेकिन, दूसरा पहलू यह है कि इसमें कुल वैकेंसी 4797 की थी और ऐसे में 2024 सीटें खाली रह गई थीं। इसके बाद बीपीएससी ने कहा था कि अब खाली बची सीटों को दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में जोड़ा जाएगा और सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। बीपीएससी के इस रुख के बाद अभ्यर्थियों ने शिक्षा विभाग के इस फैसला का विरोध किया था और हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी।

इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद कोर्ट का फैसला आया है। पहले चरण के रिजल्ट के बावजूद 9-10 वीं क्लास के लिए अंग्रेजी विषय के लिए 926, साइंस के लिए 681,11-12वीं क्लास के लिए 223 सीटें और अन्य विषय के लिए 194 सीटों पर नियुक्ति नहीं हुई थी।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहारPatna High Court
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष