लाइव न्यूज़ :

बीपीएफ ने बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के गठन के लिए भाजपा से समर्थन मांगा

By भाषा | Updated: December 13, 2020 17:44 IST

Open in App

कोकराझार (असम), 13 दिसंबर बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट (बीपीएफ) के प्रमुख हाग्रामा मोहिलारी ने रविवार को असम सरकार में अपनी गठबंधन सहयोगी भाजपा से अपील की कि वह बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) का गठन करने के लिए उसे समर्थन दे। परिषद के लिए हुए चुनाव में किसी दल को बहुमत नहीं मिला है।

बीपीएफ और भाजपा ने 40 सदस्यीय परिषद के लिए अलग अलग चुनाव लड़ा था। बीपीएफ 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है वहीं भाजपा को नौ सीटें मिली हैं।

यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने 12 सीटें प्राप्त ही हैं तथा कांग्रेस और गण सुरक्षा पार्टी को एक-एक सीट मिली है।

बीटीसी स्वायत्त जिला परिषद है जिसमें चार जिले- कोकराझार, चिरांग, बक्सा और उदलगुरी आते हैं।

मोहिलारी ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा, "2016 में हमने भाजपा के साथ गठबंधन किया था और राज्य में सरकार बनाई थी हम राजग का हिस्सा भी हैं। हमने अब तक अपना गठबंधन नहीं तोड़ा है और मैं भाजपा से आग्रह करता हूं कि वह गठबंधन जारी रखे और नयी परिषद के गठन में बीपीएफ को समर्थन दे।"

उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश प्रमुख रणजीत दास से अपील की कि वे गठबंधन जारी रखें और बीपीएफ को समर्थन दें।

उन्होंने कहा, "राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन और दोस्त नहीं होता है, लिहाजा उन्हें उम्मीद है कि भाजपा बीटीसी में बीपीएफ को समर्थन देगी।’’

इस साल 27 जनवरी को नया बोडो समझौता होने के बाद परिषद के चुनाव हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा