लाइव न्यूज़ :

राजद्रोह के आरोप में हिरासत में लिए गए मणिपुर के दोनों पत्रकार गलती स्वीकार करने के बाद रिहा

By भाषा | Updated: January 18, 2021 20:39 IST

Open in App

इंफाल, 18 जनवरी ‘‘क्रांतिकारी विचारधारा को समर्थन देने वाला’’ लेख अपनी समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित करने के बाद राजद्रोह के आरोप में हिरासत में लिए गए दो पत्रकारों ने स्वीकार किया कि भूलवश यह प्रकाशित हो गया, जिसके बाद मणिपुर पुलिस ने सोमवार को उन्हें रिहा कर दिया।

पुलिस ने फ्रंटियर मणिपुर ऑनलाइन समाचार पोर्टल के कार्यकारी संपादक पाओजेल चाओबा और प्रधान संपादक धीरेन साडोकपाम पर अवैध गतिविधियां निवारण कानून (यूएपीए) के तहत भी मामला दर्ज किया था।

वेबसाइट पर आठ जनवरी को एम. जॉय लुवांग द्वारा लिखा लेख ‘‘रिवॉल्यूशनरी जर्नी इन ए मेस’’ प्रकाशित करने के बाद यह कदम उठाया गया। इसमें मणिपुर के ‘‘क्रांतिकारी समूहों’’ की अपने उद्देश्यों से भटक जाने के लिए आलोचना की गई थी।

इंफाल वेस्ट के पुलिस अधीक्षक पी. के. मेघाचंद्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘जांच प्रक्रिया के तहत उन्हें रविवार की शाम को हिरासत में लिया गया था।’’

उन्होंने कहा कि दोनों पत्रकारों ने लिखित में स्वीकार किया कि सूत्र ‘‘अपुष्ट’’ थे और भूलवश लेख छप गया तथा आगे इस तरह की गलतियां नहीं होंगी। मेघाचंद्र के अनुसार, इसके बाद सोमवार की दोपहर उन्हें रिहा कर दिया गया।

पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी।

चाओबा ने पुलिस को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैं स्वीकार करता हूं कि यह हमारी भूल थी। भविष्य में इस तरह की गलती नहीं होगी।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘सूत्र अपुष्ट थे और यह एक व्यक्ति एम. जॉय लुवांग की तरफ से आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो