लाइव न्यूज़ :

बंबई हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश एस.सी. धर्माधिकारी ने ट्रांसफर पर दिया इस्तीफा, कहा- मैं मुंबई नहीं छोड़ना, आज मेरा अंतिम दिन, जानिए कारण

By भाषा | Updated: February 14, 2020 18:04 IST

न्यायमूर्ति धर्माधिकारी दो साल बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। न्यायाधीश ने कहा, "मुंबई में मेरी कुछ व्यक्तिगत जिम्मेदारियां हैं, यही वजह है कि मैं महाराष्ट्र से बाहर स्थानांतरण नहीं चाहता था।" इससे पहले सुबह जब अधिवक्ता मैथ्यु नेदमपारा ने एक याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए अदालत से अगले हफ्ते की तारीख मांगी तब न्यायाधीश ने इस्तीफा देने संबंधी घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायमूर्ति धर्माधिकारी ने अदालत में कहा, ‘‘मैंने इस्तीफा दे दिया है, आज यहां मेरा अंतिम दिन है।’’ न्यायमूर्ति धर्माधिकारी को 14 नवंबर 2003 को बंबई उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

बंबई उच्च न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति सत्यरंजन धर्माधिकारी ने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया है कि वह अपने निजी और पारिवारिक कारणों से नहीं चाहते कि उनका महाराष्ट्र से बाहर स्थानांतरण हो।

न्यायमूर्ति धर्माधिकारी ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है क्योंकि उन्हें किसी अन्य राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था, हालांकि वह मुंबई नहीं छोड़ना चाहते थे। न्यायमूर्ति धर्माधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने पूरी तरह से व्यक्तिगत और पारिवारिक मुद्दों के कारण इस्तीफा दिया ... मैं मुंबई नहीं छोड़ना चाहता था और वे मुझे मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नति देने के लिए तैयार नहीं थे।"

न्यायाधीश ने कहा कि उन्होंने गुरुवार शाम अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि उनका इस्तीफा स्वीकार हुआ है या नहीं लेकिन न्यायमूर्ति धर्माधिकारी ने शुक्रवार को अदालत में वकीलों से कहा कि यह कार्यालय में उनका आखिरी दिन है और वह 17 फरवरी (सोमवार) से उपलब्ध नहीं रहेंगे।

न्यायमूर्ति धर्माधिकारी दो साल बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। न्यायाधीश ने कहा, "मुंबई में मेरी कुछ व्यक्तिगत जिम्मेदारियां हैं, यही वजह है कि मैं महाराष्ट्र से बाहर स्थानांतरण नहीं चाहता था।" इससे पहले सुबह जब अधिवक्ता मैथ्यु नेदमपारा ने एक याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए अदालत से अगले हफ्ते की तारीख मांगी तब न्यायाधीश ने इस्तीफा देने संबंधी घोषणा की।

न्यायमूर्ति धर्माधिकारी ने अदालत में कहा, ‘‘मैंने इस्तीफा दे दिया है, आज यहां मेरा अंतिम दिन है।’’ अधिवक्ता नेदमपारा ने बाद में कहा, ‘‘जब न्यायाधीश ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है तो शुरुआत में मुझे लगा कि ऐसा उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा है। वह एक वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और इस्तीफा देने की उनकी बात सुनकर धक्का सा लगा।’’

न्यायमूर्ति धर्माधिकारी को 14 नवंबर 2003 को बंबई उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और वह 2022 में अवकाशग्रहण करने वाले थे। 

टॅग्स :मुंबईहाई कोर्टसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी