लाइव न्यूज़ :

बंबई उच्च न्यायालय ने फिल्म विवाद को लेकर आलिया भट्ट, दो अन्य को समन पर रोक की अवधि बढ़ाई

By भाषा | Updated: December 22, 2021 22:13 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर बंबई उच्च न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और लेखक हुसैन जैदी तथा जेन बोर्ज्स के खिलाफ आगामी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के सिलसिले में दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे में कार्यवाही पर स्थगन की अवधि बुधवार को बढ़ा दी।

न्यायमूर्ति एस. के. शिंदे की एकल पीठ ने उच्च न्यायालय द्वारा इस साल अगस्त में दिये गये अंतरिम स्थगन को विस्तारित कर दिया।

भट्ट और अन्य ने इस साल की शुरूआत में उन्हें एक मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा जारी समन के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया था। दरअसल, गंगूबाई काठियावाड़ी का दत्तक पुत्र होने का दावा करने वाले बाबूजी शाह नाम के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि फिल्म के कुछ अंश मानहानिकारक हैं और उनकी दिवंगत मां की छवि को धूमिल करते हैं। गंगूबाई 1960 के दशक में मुंबई के रेड लाइट इलाके कमाठीपुरा की एक प्रभावशाली महिला थी।

बुधवार को न्यायमूर्ति शिंदे ने कहा कि शाह यह साबित करने में अब तक नाकाम रहे हैं कि वह गंगूबाई के कानूनी तौर पर गोद लिए गये पुत्र हैं। अदालत ने कहा मानहानि के मामले में सिर्फ करीबी रिश्तेदार या परिवार के सदस्यों को ही शिकायत करने का अधिकार है।

पीठ ने कहा कि प्रथम दृष्टया भट्ट और अन्य को अंतरिम राहत देने का मामला बनता है और उच्च न्यायालय में उनकी याचिका पर अगली सुनवाई होने तक कार्यवाही तथा उनके खिलाफ समन पर रोक लगाई जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे