लाइव न्यूज़ :

CBI करेगी परमबीर सिंह के अनिल देशमुख पर सौ करोड़ की वसूली के आरोपों की जांच, बॉम्बे हाई कोर्ट का आदेश

By विनीत कुमार | Updated: April 5, 2021 12:59 IST

परमबीर सिंह की याचिका पर बड़ा फैसला देते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच की इजाजत दे दी है। परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉम्बे हाई कोर्ट ने सीबीआई को महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ जांच के आदेश दिएपरमबीर सिंह की याचिका पर सोमवार को हुई सुनवाई में आया बॉम्बे हाई कोर्ट का आदेशकोर्ट ने मामले में सीबीआई को 15 दिनों के अंदर प्राथमिक जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं

बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गंभीर आरोपों के मामले में बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई को 15 दिनों के अंदर प्राथमिक जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं।

कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के दौरान कहा कि चूकी अनिल देशमुख राज्य के गृहमंत्री भी हैं इसलिए पुलिस के द्वारा निष्पक्ष जांच नहीं की जा सकती है। कोर्ट ने कहा है कि सीबीआई जांच शुरू करे और अगर कुछ सामने आता है और केस बनता है तो एफआईआर दर्ज किया जाए।

पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग परमबीर सिंह की ओर से पिछले महीने की गई थी। वे ये मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट गए थे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट जाने को कहा था।

अनिल देशमुख के खिलाफ क्या है 100 करोड़ का विवाद

परमबीर सिंह ने दरअसल पिछले महीने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखकर सनसनी फैला दी थी। इस चिट्ठी में उन्होंने अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे।

परमबीर सिंह ने चिट्ठी में कहा था कि मुकेश अंबानी केस में एनआईए द्वारा पकड़े गए सचिन वाझे को देशमुख ने 100 करोड़ रुपये हर महीने कलेक्ट करने का टारगेट दिया था। 

परमबीर सिंह की ओर से ये आरोप उन्हें मुंबई के कमिश्नर पद से ट्रांसफर किए जाने के बाद लगाए गए थे। मुकेश अंबानी के घर के पास एक गाड़ी में विस्फोटक सामग्री पाए जाने के मामले को लेकर आलोचना के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 17 मार्च को परमबीर सिंह का तबादला कर दिया था।

इसके बाद परमबीर सिंह ने अपनी भूमिका पर उठ रहे सवालों के बीच अनिल देशमुख पर ये गंभीर आरोप लगाया था।

टॅग्स :परमबीर सिंहअनिल देशमुखबॉम्बे हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमंत्रियों के बच्चे 'अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं', पुलिस ढूंढ नहीं पाती?, बंबई उच्च न्यायालय ने कहा- क्या मुख्यमंत्री फडणवीस इतने बेबस हैं मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते?

भारतमहानगरपालिका चुनावः महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के इशारे पर नामांकन पत्र खारिज?, बंबई उच्च न्यायालय पहुंचे 8 प्रत्याशी, देखिए लिस्ट

भारत400 नए मेंबर कहां से जोड़े?, एनसीपी विधायक रोहित पवार की पत्नी कुंती, ससुर सतीश मागर और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती पर कोर्ट ने उठाए सवाल

भारतMaharashtra: बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई के बांद्रा और एस्प्लेनेड कोर्ट खाली कराए गए

भारतक्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए