लाइव न्यूज़ :

Bomb Threat: देश के सभी CRPF स्कूलों को मिली बम ब्लास्ट की धमकी, ईमेल के जरिए भेजा संदेश

By भाषा | Updated: October 22, 2024 14:46 IST

Bomb Threat: देशभर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कई स्कूलों में मंगलवार को बम होने की फर्जी धमकी मिली। इन स्कूलों में से दो दिल्ली में और एक हैदराबाद में स्थित है।

Open in App

Bomb Threat: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को एक फर्जी धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें दावा किया गया है कि दिल्ली और तेलंगाना में उसके तीन विद्यालयों को विस्फोटकों से निशाना बनाया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि ये विद्यालय दिल्ली के रोहिणी और द्वारका तथा हैदराबाद के समीप मेडचल में स्थित हैं। ये विद्यालय सुरक्षित हैं तथा इनमें सामान्य रूप से काम हो रहा है। सीआरपीएफ को सोमवार रात को संदिग्ध ईमेल मिला था।

इसमें दावा किया गया कि मंगलवार सुबह 11 बजे तक तीनों विद्यालयों में विस्फोट हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद विद्यालयों की जांच की गयी और वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के तीनों विद्यालयों में सामान्य रूप से कामकाज हो रहा है। यह धमकी भरा ईमेल ऐसे वक्त में भेजा गया है जब एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी में प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल की चारदीवारी के बाहर एक विस्फोट हुआ था। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां रविवार सुबह हुए इस विस्फोट में खालिस्तानी समर्थकों की भूमिका की जांच कर रही हैं।

सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि सोमवार रात को मिला फर्जी ईमेल किसने और कहां से भेजा। इस ईमेल में तमिलनाडु की कुछ राजनीतिक घटनाओं के बारे में जिक्र किया गया है। सीआरपीएफ विद्यालयों का संचालन नक्सल विरोधी, जम्मू कश्मीर में आतंकवाद रोधी और पूर्वोत्तर में उग्रवादी रोधी अभियानों में तैनात देश का सबसे बड़ा अर्द्धसैन्य बल करता है। 

टॅग्स :सीआरपीएफSchool Education Departmentबमदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो